आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता - संयुक्त निदेशक डॉ. देवेन्द्र चौधरी
औरों से हटकर सबसे मिलकर

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com
लाडले-लाडली को स्कूल के लिए बैग दिलाना हुआ आसान... आकर्षक और मजबूत, कीमत भी वाजिब - बस ₹140 से शुरू, Flipcart से आनलाइन खरीदारी के लिए नीले अक्षरों पर क्लिक करें - स्कूल बैग
आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता - संयुक्त निदेशक डॉ. देवेन्द्र चौधरी
बीकानेर : 03 जुलाई 2026
मुक्ताप्रसाद नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आर.एम.आर.एस. बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विकास कार्यों पर हुआ विस्तृत मंथन
बीकानेर के मुक्ताप्रसाद नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज रोगी कल्याण समिति (आर.एम.आर.एस.) की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, चिकित्सा व्यवस्थाओं के विस्तार तथा भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए संयुक्त निदेशक डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों की सुविधा, स्वच्छता, दवा उपलब्धता तथा चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।
बैठक में भाजपा शहर जिलामहामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा ने मुक्ताप्रसाद क्षेत्र की जनता की ओर से स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार, चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित सेवाएं, स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण तथा मरीजों की समस्याओं के त्वरित समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थान है, इसलिए यहां जनसुविधाओं का निरंतर विकास होना चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितैषी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। सभी ने मिलकर स्वास्थ्य केंद्र को क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने पर सहमति व्यक्त की।
बैठक में डॉ. कल्पना, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शाहिना, पी.सी.पी.एन.डी.टी. प्रकोष्ठ के महेन्द्र चारण, समाजसेवी तरुण वर्मा, रमेश गौड़, सत्यप्रकाश खत्री, रितेश सिन्हा, सुरेंद्र गोयल, नागेंद्र शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक का समापन जनसहभागिता के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के संकल्प के साथ किया गया।




Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...