श्याम बाबा के दरबार में एकादशी का मेला : भक्तिरस में डूबा श्रद्धालुओं का उमड़ा रेला


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

श्याम बाबा के दरबार में एकादशी का मेला :  भक्तिरस में डूबा श्रद्धालुओं का उमड़ा रेला 
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com

Rain Suit : बारिश में आपका साथी । युवक-युवतियों की पसंदीदा कलर रेंज में रैन सूट आनलाइन खरीदारी के लिए नीले अक्षरों पर क्लिक करें और घर बैठे मंगवाएं - Flipcart 



श्याम बाबा के दरबार में एकादशी का मेला :  भक्तिरस में डूबा श्रद्धालुओं का उमड़ा रेला 

बीकानेर। योगिनी एकादशी के पावन अवसर पर जयपुर रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर श्याम बाबा को राजस्थान की मरुधरा में पके मीठे पीले खजूरों का विशेष भोग अर्पित किया गया। स्थानीय उपज से तैयार यह अनूठा भोग श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।
मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से मनमोहक रूप से सजाया गया। विशेष रूप से दिल्ली से मंगाए गए आकर्षक फूलों से श्याम बाबा का भव्य एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसने दर्शनार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे दिन मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती रही।
मंदिर परिसर में गूंजते मधुर भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु पूरे भाव से भजन गाते और झूमते नजर आए। विशेष रूप से "जिसने पुकारा, मांगा सहारा, उसका ही जीवन संवारा... अर्जी लगा दो, सब कुछ बता दो, कहना न पड़ता दोबारा..." जैसे भजनों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में डूब गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में इत्र की खुली शीशियां, गुलाब के फूल और मोर पंख अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। अनेक भक्तों ने बाबा के दरबार में अपनी अर्जी लगाकर जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।
योगिनी एकादशी के अवसर पर मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दर्शन, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और विशेष श्रृंगार के बीच श्याम भक्तों ने बाबा के दिव्य दरबार में आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। मंदिर परिसर श्रद्धा, आस्था और भक्ति के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया।

Comments

Popular posts from this blog

तैराकी : तेजस्वी पालीवाल के नाम हुए 2 स्वर्ण, एक कांस्य, बीकानेर हर्षाया

सागर सी गहराई और अम्बर सी ऊँचाई का साक्षात् उदाहरण थे गुरूदेव तुलसी - मुनि श्री अमृत कुमार जी गुरुदेव श्री तुलसी की वार्षिक पुण्यतिथि पर शक्तिपीठ पर श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का विहंगम दृश्य..

डिजिटल सदस्यता अभियान चलाएगी विप्र सेना