डिजिटल सदस्यता अभियान चलाएगी विप्र सेना
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
डिजिटल सदस्यता अभियान चलाएगी विप्र सेना
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com
बीकानेर 07 जुलाई 2026
डिजिटल सदस्यता अभियान चलाएगी विप्र सेना
विप्र सेना देशव्यापी डिजिटल सदस्यता अभियान चलाकर संगठन की विचारधारा को पुष्ट करेगी। इस आशय का निर्णय जयपुर में हुई विप्र सेना राजस्थान की प्रदेश कोर कमेटी एवं संभाग स्तरीय प्रमुख पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक के चिंतन सत्र में लिया गया। विप्र सेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि स्थापना के सात वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस चिंतन-सत्र में आगामी योजना के तहत डिजिटल सदस्यता अभियान चलाने पर विमर्श हुआ। आगामी समय में प्रदेश युवा अधिवेशन , महिला अधिवेशन, प्रदेश वरिष्ठ चिंतन अधिवेशन, ब्रह्म चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ का प्रदेश अधिवेशन तथा संभाग स्तरीय विप्र जागृति रथ यात्रा सहित अनेक महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम भी संगठन द्वारा आयोजित किए जाएंगे।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश दादिया ने
कार्ययोजना प्रस्तुत की। बीकानेर टीम से इंद्र कुमार शर्मा, पवन सारस्वत, धर्मेंद्र सारस्वत बैठक में शामिल रहे।


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...