अमर शहीद मेजर पूर्ण सिंह की प्रतिमा फोर्ट विद्यालय में स्थापित की जाए - हाडलां


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

अमर शहीद मेजर पूर्ण सिंह की प्रतिमा फोर्ट विद्यालय में स्थापित की जाए - हाडलां 
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com




बीकानेर 9 जुलाई 2026

अमर शहीद मेजर पूर्ण सिंह की प्रतिमा फोर्ट विद्यालय में स्थापित की जाए - हाडलां 
बीकानेर। अमर शहीद मेजर पूर्ण सिंह की प्रतिमा को फोर्ट स्कूल में लगवाने की मांग बीकानेर भाजपा ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व शिक्षा विभाग को ज्ञापन भेजकर की है। ज्ञापन में भाजपा के जिला महामंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि श्याम सिंह हाडला ने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद मेजर पूर्ण सिंह की प्रतिमा एवं उनके जीवन परिचय से संबंधित सूचना पट्ट शहीद मेजर पूर्ण सिंह फोर्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित करने की स्वीकृति देने का आग्रह किया है।

हाडलां ने बताया कि बीकानेर शहर में शहीद मेजर पूर्ण सिंह के नाम पर सर्किल एवं प्रतिमा पहले से स्थापित है, जो आमजन को प्रेरित करती है। प्रतिमा स्थापना का पूरा खर्च भामाशाहों एवं समाज के सहयोग से वहन किया जाएगा ।
 

Comments

Popular posts from this blog

सागर सी गहराई और अम्बर सी ऊँचाई का साक्षात् उदाहरण थे गुरूदेव तुलसी - मुनि श्री अमृत कुमार जी गुरुदेव श्री तुलसी की वार्षिक पुण्यतिथि पर शक्तिपीठ पर श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का विहंगम दृश्य..

तैराकी : तेजस्वी पालीवाल के नाम हुए 2 स्वर्ण, एक कांस्य, बीकानेर हर्षाया

डिजिटल सदस्यता अभियान चलाएगी विप्र सेना