मुरलीधर व्यास नगर सेक्टर-डी में अघोषित बिजली कटौती व वोल्टेज समस्या से मोहल्लेवासी परेशान, बीकेसीएल को सौंपा ज्ञापन
औरों से हटकर सबसे मिलकर
मुरलीधर व्यास नगर सेक्टर-डी में अघोषित बिजली कटौती व वोल्टेज समस्या से मोहल्लेवासी परेशान, बीकेसीएल को सौंपा ज्ञापन
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com
मुरलीधर व्यास नगर सेक्टर-डी में अघोषित बिजली कटौती व वोल्टेज समस्या से मोहल्लेवासी परेशान, बीकेसीएल को सौंपा ज्ञापन
वीडियो देखें
बीकानेर। मुरलीधर व्यास नगर सेक्टर-डी के निवासियों ने क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती एवं वोल्टेज में बार-बार होने वाले उतार-चढ़ाव से उत्पन्न समस्याओं को लेकर बीकेसीएल कार्यालय, डी-9, मुरलीधर व्यास नगर में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से मोहल्लेवासियों ने अवगत कराया कि अनियमित विद्युत आपूर्ति एवं वोल्टेज की समस्या के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही विद्युत उपकरणों के खराब होने का भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इन समस्याओं के कारण कोई अप्रिय घटना घटित होती है अथवा किसी उपभोक्ता के बिजली उपकरणों को नुकसान पहुंचता है, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी बीकेसीएल की होगी। ज्ञापन देने के दौरान यह भी सामने आया कि मुरलीधर व्यास नगर स्थित बीकेसीएल कार्यालय में कोई भी एईएन (AEN) या जेईएन (JEN) अधिकारी उपस्थित नहीं थे। कार्यालय कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि अधिकारी रोजगार मेले में गए हुए हैं। ऐसे में स्थानीय कार्यालय में अधिकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान एवं ज्ञापन प्रस्तुत करने के लिए मुक्ता प्रसाद स्थित बीकेसीएल कार्यालय जाना पड़ रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर सुशील सत्यनारायण नंदकिशोर थानवी, प्रविंद्र सिंह, हरपाल सिंह, जगदीश, धीरज, नीरज एवं अन्य मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।




Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...