पहल : इस समाज ने गठित की जनगणना समिति


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)

पहल : इस समाज ने गठित की जनगणना समिति 


bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com


पहल : इस समाज ने गठित की जनगणना समिति 

पहल करते हुए जनगणना समिति का गठन राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में शाकद्वीपीय समाज, बीकानेर ने किया है। समाज को जागरूक और शिक्षित बनाने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए इस कदम को समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने सराहा है। महासभा के अध्यक्ष गणेश दास सेवग की अध्यक्षता में हुई मीटिंग संबंधित जानकारी महासभा के महासचिव राजेश शर्मा ने दी। उनके मुताबिक जनेश्वर भवन में हुई जून की मासिक बैठक में  अधिवक्ता दिलीप सेवक ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा करते हुए समाज की प्रस्तावित जनगणना की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। सामाजिक जनगणना कार्य को सुचारू, व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से एक विशेष समिति का गठन किया गया। इस समिति में अधिवक्ता राधेश्याम सेवग, गिरधर पंडित शर्मा एवं दयाशंकर शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही, जनगणना की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और तकनीक-अनुकूल बनाने हेतु जुगल किशोर शर्मा को विशेष दायित्व प्रदान किया गया।

इस रंगीन बेबी वॉकर के साथ अपने नन्हे-मुन्नों के पहले कदमों को मज़ेदार और सुरक्षित बनाएं। मज़बूत धातु के फ्रेम, सुचारू पहियों और आकर्षक लटकते खिलौनों से सुसज्जित यह वॉकर बच्चों का मनोरंजन करते हुए उनके संतुलन और चलने के कौशल को बेहतर बनाने में मदद करता है। हल्का, टिकाऊ और आसानी से ले जाने योग्य, यह वॉकर छोटे बच्चों के लिए एकदम सही है और बढ़ते बच्चों के लिए एक शानदार उपहार है।



बैठक के दौरान समाज के संगठनात्मक विकास, सामाजिक जनगणना, शिक्षा तथा संविधान संशोधन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।  शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति के संयोजक महेश भोजक ने समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा समाज में शैक्षणिक जागरूकता बढ़ाने के संबंध में कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए। समिति के सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि राजस्थान प्रदेश के समाज के जो भी युवा भारतीय / राजस्थान प्रशासनिक सेवा की लिखिल परीक्षा उत्तीर्ण करेगा उसे उच्च शिक्षा समिति प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित करेगी । इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने भी समाज हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे और शाकद्वीपीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में आर के शर्मा, पूनमचंद शर्मा, रविन्द्र शर्मा, विजय शंकर, दुर्गादत्त भोजक, बजरंग लाल सेवग-मास्टर जी, अनिल शर्मा हरीश भोजक, विकास शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में निलेश शर्मा ने उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेस क्लब की पहल : एआई एवं डिजिटल मीडिया के फैक्ट्स और बारीकियां समझी During the workshop, Rahul Singh Shekhawat, Joint Dean at Modi University, also explained the significance of Google algorithms.

चम्पालाल डागा की स्मृति में भावपूर्ण स्मृति सभा सम्पन्न

कॉलेज शिक्षा : कैसे चले काम, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के 1980 से मात्र 57 पद ही स्वीकृत ! उप मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाई गई बात, प्रयोगशाला सहायक संघ ने नवीन पद सृजन एवं पदोन्नति कैडर की जरूरत बताई