राज्यसभा सांसद डॉ. पूनिया का बीकानेर में 5 जुलाई को इन आयोजन में शिरकत का है कार्यक्रम भव्य छात्र सम्मेलन की तैयारियों में जुटी भाजपा


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

राज्यसभा सांसद डॉ. पूनिया का बीकानेर में 5 जुलाई को इन आयोजन में शिरकत का है कार्यक्रम 
भव्य छात्र सम्मेलन की तैयारियों में जुटी भाजपा
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

बाइक चलाएं तो हेलमेट जरू पहनें । आनलाइन खरीदारी के लिए नीले अक्षरों पर क्लिक करें - Flipkart

bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com


राज्यसभा सांसद डॉ. पूनिया का बीकानेर में 5 जुलाई को इन आयोजन में शिरकत का है कार्यक्रम 
भव्य छात्र सम्मेलन की तैयारियों में जुटी भाजपा

बीकानेर, 4 जुलाई।

राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां रविवार, 5 जुलाई 2026 को बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वे विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. पूनियां दोपहर 12:00 बजे जोरबीर, बीकानेर स्थित आईसीएआर – राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।
डॉ सतीश पूनिया सायं 4:00 बजे जिला उद्योग संघ, बीकानेर में भाजपा बीकानेर शहर एवं भाजपा बीकानेर देहात के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती की पूर्व संध्या पर छात्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में डॉ. सतीश पूनियां मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों एवं युवाओं को राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, युवा शक्ति तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों एवं प्रेरणादायी जीवन पर मार्गदर्शन देंगे। 
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. पूनियां के बीकानेर प्रवास को लेकर भाजपा शहर एवं भाजपा देहात संगठन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। दोनों संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, विद्यार्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।

भाजपा जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी दी जानकारी।

भव्य छात्र सम्मेलन की तैयारियों में जुटी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी शहर एवं देहात जिला इकाइयों की संयुक्त बैठक शनिवार को भाजपा संभाग कार्यालय में आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं।

जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं देहात जिला अध्यक्ष श्याम पचारिया ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए छात्र सम्मेलन में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। 

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस दौरान जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला तथा देहात महामंत्री एडवोकेट दिलीप सिंह आड़सर ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर स्वागत, आवास, प्रचार-प्रसार और समन्वय सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया।

बैठक में महावीर सिंह चारण, विनोद करोल, गजेंद्र सिंह भाटी, निशांत गौड़, अंकित तंवर, जयवीर सिंह कावनी, विजय पाल कूकना, मांगीलाल गोदारा और नेमीचंद तंवर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेस क्लब की पहल : एआई एवं डिजिटल मीडिया के फैक्ट्स और बारीकियां समझी During the workshop, Rahul Singh Shekhawat, Joint Dean at Modi University, also explained the significance of Google algorithms.

सागर सी गहराई और अम्बर सी ऊँचाई का साक्षात् उदाहरण थे गुरूदेव तुलसी - मुनि श्री अमृत कुमार जी गुरुदेव श्री तुलसी की वार्षिक पुण्यतिथि पर शक्तिपीठ पर श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का विहंगम दृश्य..

चम्पालाल डागा की स्मृति में भावपूर्ण स्मृति सभा सम्पन्न