मुख्य लेखाधिकारी का पद 3 वर्षों से रिक्त, कर्मचारियों को हो रही परेशानी


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)

मुख्य लेखाधिकारी का पद 3 वर्षों से रिक्त, कर्मचारियों को हो रही परेशानी


bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com




बीकानेर संभाग में मुख्य लेखाधिकारी का पद 3 वर्षों से रिक्त, कर्मचारियों को हो रही परेशानी

बीकानेर, 02 जुलाई। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत, राजस्थान ने बीकानेर संभाग स्तर पर अति मुख्य अभियंता कार्यालय में पिछले तीन वर्षों से रिक्त पड़े मुख्य लेखाधिकारी पद पर शीघ्र नियुक्ति की मांग उठाई है।

देखें वीडियो 

साड़ी खरीदनी है तो परेशान क्यों हैं आप ! Myntra है न ! क्लिक करो, पसंद चुनो और बस... आर्डर प्लेस कर दो... हो गया घर बैठे साड़ी का इंतजाम ! है न... Myntra ☺️ 




संघ के तकनीकी प्रदेशाध्यक्ष रमेश चन्द्र उपाध्याय ने बताया कि मुख्य लेखाधिकारी का पद लंबे समय से खाली होने के कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके चलते कर्मचारियों को अपने आवश्यक कार्यों के लिए बार-बार जयपुर मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे समय और संसाधनों दोनों की हानि हो रही है।

संघ ने इस संबंध में कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी एवं केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि राज्य सरकार में वर्तमान स्थानांतरण छूट का लाभ उठाते हुए संभाग स्तरीय कार्यालय में मुख्य लेखाधिकारी की शीघ्र नियुक्ति की जाए अथवा अस्थायी रूप से अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जाए।

संघ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारियों की समस्याएं और बढ़ सकती हैं। संघ ने सरकार से कर्मचारियों की सुविधा एवं प्रशासनिक कार्यों की सुचारु व्यवस्था हेतु तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेस क्लब की पहल : एआई एवं डिजिटल मीडिया के फैक्ट्स और बारीकियां समझी During the workshop, Rahul Singh Shekhawat, Joint Dean at Modi University, also explained the significance of Google algorithms.

चम्पालाल डागा की स्मृति में भावपूर्ण स्मृति सभा सम्पन्न

कॉलेज शिक्षा : कैसे चले काम, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के 1980 से मात्र 57 पद ही स्वीकृत ! उप मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाई गई बात, प्रयोगशाला सहायक संघ ने नवीन पद सृजन एवं पदोन्नति कैडर की जरूरत बताई