पारंपारिक संदूक, बक्सा-पेटी बनाएंगे कैनवास, खुशहाली की वर्षा उकेंरेंगे विधायक व्यास ने किया 'रंग मल्हार-2026' के पोस्टर का लोकार्पण


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

पारंपारिक संदूक, बक्सा-पेटी बनाएंगे कैनवास, खुशहाली की वर्षा उकेंरेंगे 
विधायक व्यास ने किया 'रंग मल्हार-2026' के पोस्टर का लोकार्पण
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com

आराम से सुनें, चुनें आनलाइन Myinra से और घर बैठे मंगवाएं - Myintra है न... ☺️




पारंपारिक संदूक, बक्सा-पेटी बनाएंगे कैनवास, 
खुशहाली की वर्षा उकेंरेंगे 
विधायक व्यास ने किया 'रंग मल्हार-2026' के 
पोस्टर का लोकार्पण


बीकानेर, 9 जुलाई 2026 गुरुवार 

बीकानेर के युवा चित्रकार 'रंग मल्हार-2026' अंतरराष्ट्रीय कला शिविर का 17वां संस्करण 12 जुलाई 2026 (रविवार) को श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर स्थित गणेश मंदिर प्रांगण में  सुबह 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित करेंगे। इस चित्रकला शिविर के पोस्टर का लोकार्पण बीकानेर पश्चिम के विधायक ने अपने जनसुनवाई कार्यालय में किया। उन्होंने शिविर अवधारणा को अभिनव बताते सराहा और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी तथा अधिक से अधिक कलाकारों से इसमें भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर धोरा इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स सोसाइटी, बीकानेर के संयोजक मास्टर सौरभ शर्मा, चित्रकार मास्टर सुनील रंगा, मास्टर कमल किशोर जोशी तथा चित्रकार योगेंद्र कुमार पुरोहित सहित अनेक कलाकार उपस्थित रहे। साथ ही बीकानेर के विभिन्न चित्रकारों, गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने भी इस अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पोस्टर लोकार्पण के ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बने।  सोसाइटी, बीकानेर एवं भोज कला प्रन्यास के संयुक्त तत्वावधान में प्रस्तावित इस कला शिविर के संयोजक मास्टर सौरभ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष अच्छी वर्षा की कामना को केंद्र में रखते हुए 'रंग मल्हार' की परिकल्पना के रचयिता डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने चित्रांकन के लिए पारंपरिक संदूक, बक्सा एवं पेटी को कैनवास के रूप में चुना है। शिविर में भाग लेने के इच्छुक कलाकार पूर्व पंजीकरण कराकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को  सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सागर सी गहराई और अम्बर सी ऊँचाई का साक्षात् उदाहरण थे गुरूदेव तुलसी - मुनि श्री अमृत कुमार जी गुरुदेव श्री तुलसी की वार्षिक पुण्यतिथि पर शक्तिपीठ पर श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का विहंगम दृश्य..

तैराकी : तेजस्वी पालीवाल के नाम हुए 2 स्वर्ण, एक कांस्य, बीकानेर हर्षाया

डिजिटल सदस्यता अभियान चलाएगी विप्र सेना