बिना चीर-फाड़ और बिना साइड इफेक्ट के ठीक हुआ लिवर कैंसर – जयपुर के इटर्नल हॉस्पिटल में बुजुर्ग को मिला नया जीवन


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)

बिना चीर-फाड़ और बिना साइड इफेक्ट के ठीक हुआ लिवर कैंसर

– जयपुर के इटर्नल हॉस्पिटल में बुजुर्ग को मिला नया जीवन


bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com


बिना चीर-फाड़ और बिना साइड इफेक्ट के ठीक हुआ लिवर कैंसर

– जयपुर के इटर्नल हॉस्पिटल में बुजुर्ग को मिला नया जीवन

जयपुर। आधुनिक तकनीक से अब लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज को आसान और सुरक्षित बना दिया है। ऐसा ही एक सफल मामला जयपुर के इटर्नल हॉस्पिटल में सामने आया है, जहां एक 73 वर्षीय बुजुर्ग मरीज को बिना किसी बड़ी सर्जरी और बिना कीमोथेरेपी के पारंपरिक साइड इफेक्ट्स के, लिवर कैंसर से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है। अस्पताल के सीनियर इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग गुप्ता ने यह सफल केस किया।

नीचे नीले लिंक पर क्लिक करें और आनलाइन मनपसंद कार कवर मंगवाएं 👇 



फेफड़ों की गंभीर बीमारी आईएलडी से पीड़ित थे मरीज –
डॉ. अनुराग गुप्ता ने बताया कि यह मामला बेहद चुनौतीपूर्ण था क्योंकि मरीज पहले से ही फेफड़ों की गंभीर बीमारी आईएलडी से पीड़ित थे और लगातार स्टेरॉयड दवाओं पर थे। एक रूटीन जांच के दौरान डॉक्टरों को उनके सीटी स्कैन में लिवर के भीतर आठ से नौ सेंटीमीटर का एक बड़ा घाव दिखाई दिया। शुरुआत में इसे एक सामान्य ट्यूमर समझकर छोड़ दिया गया था। लेकिन बीमारी की गहराई को भांपते हुए जब आगे की जांच की, तो ट्राइफेजिक सीटी स्कैन में लिवर कैंसर यानी हेपेटोसेलुलर कार्सिनोमा के स्पष्ट लक्षण दिखाई दिए। राहत की बात यह थी कि यह कैंसर केवल लिवर के हिस्से तक ही सीमित था। 

सर्जरी में था जोखिम –
मरीज की उम्र और कमजोर फेफड़ों के कारण ओपन सर्जरी करना किसी भी हाल में मुमकिन नहीं था। इसके अलावा, मरीज खुद भी कैंसर के आक्रामक इलाज और उसके बाद होने वाले दर्द व साइड इफेक्ट्स को लेकर काफी डरे हुए थे। ऐसे में डॉ. अनुराग गुप्ता ने मरीज को एक आधुनिक और मिनिमली इनवेसिव तकनीक का विकल्प दिया, जिसे ट्रांस-आर्टेरियल कीमो-एंबोलाइजेशन यानी टीएसीई (टेस) कहा जाता है। 


नई तकनीक से हुआ इलाज –
डॉ. अनुराग गुप्ता ने बताया कि टीएसीई (टेस) एक ऐसी अत्याधुनिक प्रक्रिया है, जिसमें बिना किसी बड़े चीर-फाड़ के, पैरों की नसों के रास्ते एक बारीक कैथेटर को सीधे कैंसर की गांठ तक पहुंचने वाली खून की नलियों तक ले जाया जाता है। इसके बाद ट्यूमर को मिलने वाली खून की सप्लाई को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया जाता है और कीमोथेरेपी की दवा को सीधे उसी हिस्से में डिलीवर कर दिया जाता है। इस तकनीक की सबसे बड़ी खूबी यह है कि कीमोथेरेपी की दवा पूरे शरीर में नहीं फैलती, जिससे मरीज को बाल झड़ने, अत्यधिक कमजोरी या बदन दर्द जैसे सिस्टेमिक साइड इफेक्ट्स का सामना नहीं करना पड़ता।

लिवर कैंसर का सफल इलाज, एक ही दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज –
इस सफल प्रोसीजर के बाद मरीज को महज एक दिन के भीतर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वह कुछ ही दिनों में बिना किसी असुविधा के अपनी सामान्य दिनचर्या में वापस लौट आए। इलाज के दो महीने बाद जब मरीज का फॉलो-अप एमआरआई स्कैन किया गया। स्कैन में ट्यूमर पूरी तरह से मृत पाया गया, यानि मरीज अब पूरी तरह से कैंसर मुक्त हो चुके हैं। डॉ. अनुराग ने बताया कि अगर कैंसर जैसी बीमारी को सही समय पर और शुरुआती स्टेज में पहचान कर ली जाए, तो आधुनिक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी तकनीकों की मदद से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम वर्ष : अर्जुनराम मेघवाल सरकार केवल सत्ता का माध्यम नहीं, सेवा का माध्यम है : सुमन छाजेड़ शहर-देहात भाजपा सम्मेलन और प्रेसवार्ता

उद्घाटन 21 जून को : साबरमती-लालगढ-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का ये रहेगा शिड्यूल इन स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा लाभ

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की वरिष्ठ पत्रकारों से चर्चा केंद्र सरकार के 12 वर्ष