उद्घाटन 21 जून को : साबरमती-लालगढ-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का ये रहेगा शिड्यूल इन स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा लाभ
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)
उद्घाटन 21 जून को : साबरमती-लालगढ-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का ये रहेगा शिड्यूल
इन स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा लाभ
उद्घाटन 21 जून को : साबरमती-लालगढ-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का ये रहेगा शिड्यूल
इन स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा लाभ
रेलवे द्वारा साबरमती-लालगढ-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
इस रेलसेवा का उद्घाटन स्पेशल बीकानेर-साबरमती एक तरफा रेलसेवा को 21.06.2026 को बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री एवं अर्जुन राम मेघवाल, केन्द्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।
उद्घाटन बीकानेर रेलवे-स्टेशन के प्लेटफार्म नं 6 पर होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04707, बीकानेर-साबरमती उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा 21.06.2026, रविवार को बीकानेर से 09.45 बजे रवाना होकर 23.50 बजे साबरमती पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नोखा, नागौर, मेडता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, समदडी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड भीनमाल, रानीवाडा, धनेरा, भीलडी, पाटन व महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा में 01 फर्स्ट एसी, 02 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 03 शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 पॉवरकार सहित कुल 17 डिब्बे होगें।
इस रेलसेवा की नियमित गाडी संख्या 19407, साबरमती-लालगढ प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 22.06.26 से साबरमती से प्रतिदिन 17.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.10 बजे लालगढ पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19408, लालगढ-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 23.06.26 से लालगढ से प्रतिदिन 21.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.30 बजे साबरमती पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पाटन, भीलडी, धनेरा, रानीवाडा, मारवाड भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदडी, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड,
नागौर, नोखा व बीकानेर स्टेशनो पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट एसी, 03 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 06 शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 23 डिब्बे होंगे।




Comments
Post a Comment
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...