औरों से हटकर सबसे मिलकर
सम्मेलन बाद बीकानेर भाजपा ने प्रेस वार्ता भी आयोजित की। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रेस को भी सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियों से अवगत करवाया । बालाजी प्रेस की ओर से कुछ इतर जिज्ञासाएं भी रखी गई।
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलनों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर हुआ मंथन
भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलनों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर हुआ मंथन
बीकानेर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "विश्वास के 12 साल, विकास के 12 साल, जनकल्याण के 12 साल एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन" के तहत भाजपा बीकानेर शहर व देहात द्वारा प्रबुद्धजन सम्मेलन का एक आयोजन भाजपा संभाग कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता और दूसरा आयोजन भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में किया गया। सम्मेलन में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए देश के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। आज करोड़ों गरीबों को पक्के मकान, मुफ्त गैस कनेक्शन, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, मुफ्त राशन और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। मेघवाल ने कहा कि भारत आज विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होकर विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, वंदे भारत ट्रेन, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और जी-20 की सफल मेजबानी जैसी उपलब्धियों ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अवश्य साकार होगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील शासन व्यवस्था स्थापित हुई है। पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। आज किसान, युवा, महिला, गरीब, श्रमिक और मध्यम वर्ग सभी के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन देकर जनता का विश्वास जीता है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक समाप्त करने, राम मंदिर निर्माण, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने देश को नई दिशा दी है। भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं।
विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं, कारीगरों, श्रमिकों एवं स्वरोजगार से जुड़े वर्गों को सशक्त बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित विभिन्न कार्यक्रमों से लाखों लोगों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का स्वर्णिम काल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान को प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। आज देश में विकास की नई संस्कृति स्थापित हुई है और भारत विश्व मंच पर सशक्त नेतृत्व के रूप में उभरा है। पंचारिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में नियुक्त पदाधिकारियों—प्रदेश महामंत्री भंवरलाल जांगिड़, प्रदेश संयोजक अशोक भाटी, प्रदेश प्रवक्ता महावीर चारण एवं मुरलीधर सैन का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जालम सिंह भाटी, कुम्भनाथ सिद्ध, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकना, कैलाश विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, जसवंत दहिया, मोहन ढाल, मंत्री भरत सुथार, राजाराम ओझा, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, महेंद्र ढाका, रतन सिंह, मानमल शर्मा, सी.आर. चौधरी, सुरेंद्र स्वामी, पूराराम ढाका, निशु लिंबा, श्रवण प्रजापत, अशोक सेन, कोजूराम सारस्वत सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा संभाग कार्यालय में “विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के – विकसित भारत संकल्प प्रबुद्धजन सम्मेलन” का आयोजन भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में किया गया। सम्मेलन में प्रबुद्धजनों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के स्वर्णिम वर्ष रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और तेजी से विकसित होते राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।
मेघवाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से देश ने आर्थिक, तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने नई संसद भवन का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकसभा और राज्यसभा अब एक आधुनिक एवं भव्य संसद परिसर में संचालित हो रही हैं, जो नए भारत की सोच और सामर्थ्य का प्रतीक है।
उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास के साथ-साथ भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण को भी प्राथमिकता दी है। काशी विश्वनाथ मंदिर से गंगा तट तक विकसित किया गया भव्य कॉरिडोर देश की सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों के उत्थान, युवाओं को अवसर, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना के विकास तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश के अनेक राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारों का गठन जनता के बढ़ते विश्वास और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रमाण है।
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने प्रसिद्ध पंक्तियां—
"जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा,
वो भारत देश है मेरा..."
—का उल्लेख करते हुए विकसित, आत्मनिर्भर और विश्वगुरु भारत के निर्माण का आह्वान किया।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि सम्मेलन में जिला प्रभारी ओम सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, कन्हैयालाल बोथरा, द्वारका प्रसाद पचीसिया, जिला राठी, सुरेश खीवानी, सोहनलाल बेद, पुखराज चोपड़ा, मधुरिमा सिंह, सुभाष मित्तल, बंसीलाल तंवर, रामगोपाल खडगावत तथा जिला महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला ने किया।
प्रबुद्धजन सम्मेलन से पूर्व आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, मुमताज अली भाटी, रमज़ान अब्बासी, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, सोहन प्रजापत, किशन मोदी, जिला मंत्री तरुण स्वामी, सुनीता हटीला, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, रामचंद्र सोनी, विनोद करोल, राम कुमार व्यास, सुशील आचार्य, मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, राजाराम सिंगड़, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, कपिल शर्मा, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, देवरूप सिंह, धर्मपाल डूडी, नरेंद्र सिंह आबड़सर, दिनेश चौहान, नारायण चोपड़ा, शिमला बावरी, इंद्र सेठिया, मनोहर लाल छाबड़ा, विनोद धानुका, विजय जोशी, अभिषेक जोशी, गजेंद्र सिंह राठौर, दिलीप सिंह राघव, मूलचंद सोलंकी, विनोद गोयल, किशन लाल मेघवाल, सुषमा बिस्सा, वेद प्रकाश अग्रवाल, बलदेव राज, सांगीलाल गहलोत, मुकेश पंवार, गजेंद्र सिंह भाटी, अंकित तंवर, हुलास भाटी, नेमीचंद तंवर, इंदु वर्मा, गिरिराज जोशी, सहित अनेक प्रबुद्धजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...