नाल, बीकानेर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ, अटल प्रगति पथ का उद्घाटन नालबड़ी के विकास में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी : केंद्रीय मंत्री मेघवाल


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)

नाल, बीकानेर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ, अटल प्रगति पथ का उद्घाटन
नालबड़ी के विकास में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी : केंद्रीय मंत्री मेघवाल


bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com

नाल, बीकानेर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ, अटल प्रगति पथ का उद्घाटन
नालबड़ी के विकास में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी : केंद्रीय मंत्री मेघवाल



बीकानेर, 20 जून 2026 शनिवार 
बीकानेर शहरी क्षेत्र से सटे नाल बड़ी में शनिवार को 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अटल प्रगति पथ का उद्घाटन तथा उप स्वास्थ्य केंद्र से क्रमोन्नत हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  शुभारंभ केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया।  

 नाल बड़ी सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। 
 
मंत्री मेघवाल समारोह को संबोधित करते कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं।

उन्होंने बताया कि । वर्तमान में यह इसी भवन में संचालित होगा। शीघ्र ही नॉर्म्स के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बनेगा। इसके नए भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 45 लाख रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। भूमि चिन्हित कर अत्याधुनिक भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने नाल बड़ी में एक ट्यूबवेल बनवाने की घोषणा की। साथ ही एयरफोर्स के कुएं से नाल बड़ी को मीठा पेयजल उपलब्ध करवाने की दिशा में अगले 15 दिनों में सकारात्मक कार्रवाई का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि इसके लिए एयरफोर्स के उच्चाधिकारियों से चर्चा की जाएगी। 

 मेघवाल ने गांव के भोमियाजी मंदिर के विकास, यहां अलग से बालिका विद्यालय खुलवाने तथा तालाब के सुदृढ़ीकरण के लिए सीएसआर के तहत कार्य करवाने का विश्वास दिलाया। स्थानीय लोगों की मांग पर उन्होंने बताया कि शीघ्र प्रारंभ होने वाली ई-बस सेवा की एक बस नाल एयरपोर्ट से संचालित की जाएगी।

खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने जलदाय एवं विद्युत निगम के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, श्याम पंचारिया ने भी संबोधित किया ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पुखराज साध ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं के बारे में बताया।  पूर्व सरपंच सोहनलाल बैद ने आभार व्यक्त किया। 

*अटल प्रगति पथ का किया लोकार्पण*

केंद्रीय मंत्री और खाजूवाला विधायक ने मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के तहत स्काई बर्ड से पृथ्वीराज सर्किल होते हुए पुराना पटवारघर होते हुए मैन हाइवे एनएच-11 तक बने अटल प्रगति पथ का लोकार्पण किया। 1.6 किलोमीटर लंबे पथ के निर्माण पर 2 करोड़ रुपए व्यय हुए हैं। श्री मेघवाल सहित समस्त अतिथि इस पथ पर पैदल चले।

Comments

Popular posts from this blog

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम वर्ष : अर्जुनराम मेघवाल सरकार केवल सत्ता का माध्यम नहीं, सेवा का माध्यम है : सुमन छाजेड़ शहर-देहात भाजपा सम्मेलन और प्रेसवार्ता

उद्घाटन 21 जून को : साबरमती-लालगढ-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का ये रहेगा शिड्यूल इन स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा लाभ

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की वरिष्ठ पत्रकारों से चर्चा केंद्र सरकार के 12 वर्ष