क्षत्रिय सभा ने किया आत्मरक्षा एवं साफा शिविर का आगाज


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)

क्षत्रिय सभा ने किया आत्मरक्षा एवं साफा शिविर का आगाज 



bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com


बीकानेर 24 जून 2026 बुधवार 

क्षत्रिय सभा ने किया आत्मरक्षा एवं साफा शिविर का आगाज 

आज के समय में प्रत्येक इंसान को अपनी और अपने परिवार की रक्षा करने का अधिकार होता है । बशर्ते कि वह इस कार्य में निपुण हो आज के समय में प्रतिस्पर्धा को देखते हुए आवाम में वैमनस्यता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ,जिससे आम आदमी आज सुरक्षित नहीं है । इसके साथ ही राजस्थान की पारंपरिक विधाओं को हम भूलते जा रहे हैं और आधुनिकता की दौड़ में अपनी विरासत जो की राजस्थान की आन, बान और शान का प्रतीक है, साफा या पगड़ी को भूलते जा रहे हैं इसके लिए हमें आत्मभाव से सीखने की महती आवश्यकता है । 
यह उद्गार आज क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग एवं श्री आशापुरा कलेक्शन बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क आत्मरक्षा एवं साफा प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ के अवसर पर 
मनोहर सिंह लूना जिला अध्यक्ष सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान बीकानेर ने बीदासर हाउस में व्यक्त किये । 
कार्यक्रम में प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक के रूप में विक्रम सिंह चौहान,साफा प्रशिक्षक एवं श्रीमती सोनलबा परिहार, अहमदाबाद आत्मरक्षा प्रशिक्षक के रूप में सभा द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि यह शिविर पांच दिवसीय रहेगा जिसमें बीकानेर सर्व समाज के प्रशिक्षणार्थी भाग लेकर शिवर का लाभ प्राप्त करेंगे । 
शिविर प्रभारी प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि विगत आठ वर्षों से इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर सभा द्वारा समय समय पर आयोजित किए जाते रहें हैं । 
कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों के साथ साथ उनके पारिवारिक सदस्य एवं क्षत्रिय सभा के मोहन सिंह नाल , रणवीर सिंह नोखड़ा,वीरेंद्र सिंह नरूका, पप्पू सिंह भाटी , पूनम सिंह राजवी नरेंद्रसिंह पंवार , किसानराज सिंह बीदासर , केसरी सिंह मोटासर, मूल सिंह भाटी , इत्यादि उपस्थित रहे । 

Comments

Popular posts from this blog

नई ट्रेन : रोजाना रात को चलेगी बीकानेर से साबरमती, अहमदाबाद के लिए नई ट्रेन केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर-अमदावाद रेल सेवा की उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

उद्घाटन 21 जून को : साबरमती-लालगढ-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का ये रहेगा शिड्यूल इन स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा लाभ

केंद्रीय रेल मंत्री और केंद्रीय कानून मंत्री ने की योगाभ्यास में सहभागिता बीकानेर के डॉ करणी स्टेडियम में हजारों लोगों किया योगाभ्यास