केंद्रीय रेल मंत्री और केंद्रीय कानून मंत्री ने की योगाभ्यास में सहभागिता बीकानेर के डॉ करणी स्टेडियम में हजारों लोगों किया योगाभ्यास


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)

केंद्रीय रेल मंत्री और केंद्रीय कानून मंत्री ने की योगाभ्यास में सहभागिता 
बीकानेर के डॉ करणी स्टेडियम में हजारों लोगों किया योगाभ्यास 


bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com

केंद्रीय रेल मंत्री और केंद्रीय कानून मंत्री ने की योगाभ्यास में सहभागिता 
बीकानेर के डॉ करणी स्टेडियम में हजारों लोगों किया योगाभ्यास 

स्वस्थ जीवन का संदेश 

बीकानेर के करणी स्टेडियम में केंद्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव तथा केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री  अर्जुन राम मेघवाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीकानेर के डॉ करणी सिंह स्टेडियम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन और योग के महत्व का संदेश दिया। 

इस अवसर पर करणी स्टेडियम में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास किया।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बीकनेर शौर्य भूमि है तथा योग दिवस के अवसर पर यहाँ आने के लिए अर्जुन लाल मेघवाल आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशन में पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल कर निरोग रहने की बात कही।

केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन से ही एक सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है। योग व्यक्ति को अनुशासन, संयम और संतुलन का पाठ पढ़ाता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।


Comments

Popular posts from this blog

नई ट्रेन : रोजाना रात को चलेगी बीकानेर से साबरमती, अहमदाबाद के लिए नई ट्रेन केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर-अमदावाद रेल सेवा की उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

उद्घाटन 21 जून को : साबरमती-लालगढ-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का ये रहेगा शिड्यूल इन स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा लाभ