गली गली में कचरा है, संपर्क पोर्टल तकड़ा है सरकार ध्यान दे - इस पोर्टल पर राज्य का समय और आमजन का धन खर्च होना सार्थक नहीं हो रहा स्वास्थ्य के लिहाज से एक्सरे गली सफाई में फिसड्डी - सिल्लू अरोड़ा


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)

गली गली में कचरा है, संपर्क पोर्टल तकड़ा है
सरकार ध्यान दे - इस पोर्टल पर राज्य का समय और आमजन का धन खर्च होना सार्थक नहीं हो रहा
स्वास्थ्य के लिहाज से एक्सरे गली सफाई में फिसड्डी
- सिल्लू अरोड़ा 


bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com



गली गली में कचरा है, संपर्क पोर्टल तकड़ा है
सरकार ध्यान दे - इस पोर्टल पर राज्य का समय और आमजन का धन खर्च होना सार्थक नहीं हो रहा
स्वास्थ्य के लिहाज से एक्सरे गली सफाई में फिसड्डी
- सिल्लू अरोड़ा 
बीकानेर 26 जून 2026 शुक्रवार

राज्य सरकार संपर्क पोर्टल का बहुत प्रचार करती रही है और प्रशासनिक संबंधित विभागों के अमले से प्राप्त आंकड़ों के हिसाब से अच्छे कार्य का गुणगान भी कम नहीं किया जाता । लेकिन यथार्थ में आंकड़ों के पृष्ठ भाग में किसी हद तक कुछ और ही संकेत सामने आते रहते हैं। एक नजीर मैं आपको बताता हूं। भलेशक यह साफ सफाई से संबंधित एक छोटे से क्षेत्र की शिकायत के संबंध में है लेकिन इससे स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति संबंधित विभाग और जिम्मेदार सेवकों की संवेदन विहीनता का पता चलता है । बीते दिनों आंधी-बरसात में पीबीएम के सामने पॉश एरिया में सफाई न होने और कचरा ना उठाने की वजह से बरसाती पानी का निकास बाधित हुआ और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दरअसल पीबीएम अस्पताल के शिशु अस्पताल के सामने एक्स-रे गली में साफ सफाई कई दिनों से नहीं होने की शिकायत और समाधान की मांग संपर्क पोर्टल पर मैंने की (नं 062615827397185) और कुछ अंतराल बाद प्रति उत्तर में यह बताया गया की समाधान कर दिया गया है। जबकि जिन फोटो के साथ शिकायत की थी वह स्थिति जस की तस यह पंक्तियां लिखे जाने तक मौजूद है। यहां संवेदनशीलता के मायने स्वास्थ्य के नजरिए से है क्योंकि यह आवासीय क्षेत्र है। इससे भी महत्वपूर्ण अस्पताल का क्षेत्र है । और इस क्षेत्र में बहुत से लैब कुछ अस्पताल और कुछ क्लिनिक होने की वजह से आसपास की तहसीलों और बीकानेर के बाहर से भी रोगी और उनके परिजन इस क्षेत्र में आते रहते हैं ।यदि सफाई की यही स्थिति रहती है तो एक स्वस्थ व्यक्ति को भी इन्फेक्शन के कारण उपचार की स्थिति भुगतनी पड़ती है। बहरहाल इस पूरे क्षेत्र में जिसमें सादुल कॉलोनी शामिल है कचरा उठाने के लिए गाड़ियां अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आती तो है लेकिन उन गाड़ियों में लोग घरों का कचरा डालते हैं। खुले में सड़कों पर बिखरे कचरे को नियमित रूप से सफाई कर एकत्रित नहीं किया जा रहा। जवाब यह मिलता है कि यह आप जानो। फिलवक्त यह स्थिति बीते 8-10 दिनों से बनी हुई है। इस संबंध में जब मैंने क्षेत्र के सफाई कर्मी से बात की तो उसने ऊपर से आदेश का हवाला देते हुए कहा की इन दिनों मुख्य मार्गों पर सफाई के लिए ध्यान केंद्रित करने को कहा जाता है। प्रशासन के संबंधित विभाग और संपर्क पोर्टल के जिम्मेदार लोगों से आग्रह है कि आंकडों की सही स्थिति और संवेदनशीलता से लोगों की समस्याओं का समाधान करने की ओर ध्यान केंद्रित करें। केवल संपर्क पोर्टल से समाधान हो गया का संदेश प्राप्त होने पर लोगों की समस्याएं दूर नहीं होती।

Comments

Popular posts from this blog

नई ट्रेन : रोजाना रात को चलेगी बीकानेर से साबरमती, अहमदाबाद के लिए नई ट्रेन केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर-अमदावाद रेल सेवा की उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

उद्घाटन 21 जून को : साबरमती-लालगढ-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का ये रहेगा शिड्यूल इन स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा लाभ

केंद्रीय रेल मंत्री और केंद्रीय कानून मंत्री ने की योगाभ्यास में सहभागिता बीकानेर के डॉ करणी स्टेडियम में हजारों लोगों किया योगाभ्यास