एमजीएसयू में हुई मां सरस्वती की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)
एमजीएसयू में हुई मां सरस्वती की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा
एमजीएसयू में हुई मां सरस्वती की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा
बीकानेर, 24 जून 2026 बुधवार
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित मंदिर में बुधवार को विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में मां सरस्वती की प्रतिमा की विधिवत स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा की गई। मुख्य समारोह में हवन, प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति के अनुष्ठान हुए। विश्वविद्यालय परिवार के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि 20 जून से 5 दिवसीय अनुष्ठान शिवबाड़ी मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानन्द जी महाराज के सान्निध्य में हुए।
विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित एवं उनकी धर्मपत्नी आरती दीक्षित ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति, शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान स्थापित करने की कामना की।
आचार्य राजेन्द्र जोशी, विश्वविद्यालय आईक्यूएसी के सदस्य नरेश गोयल, पूजा मोहता एवं यजमान राजेश चूरा, प्रो. राजाराम चोयल एवं डॉ. गीता चोयल यजमान सहित कुलसचिव यशपाल आहूजा तथा वित्त नियंत्रक देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया।





Comments
Post a Comment
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...