डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि : भाजपा संभाग कार्यालय में हुआ आयोजन


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि : भाजपा संभाग कार्यालय में हुआ आयोजन


bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com

 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि : भाजपा संभाग कार्यालय में हुआ आयोजन


बीकानेर।

भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं अखंड भारत के पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर  पुष्पांजलि कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी बीकानेर संभाग कार्यालय में  आयोजित किया गया। अध्यक्षता भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने की। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद एवं राजस्थान सरकार के जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जसवंत बिश्नोई ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए दिया गया अद्वितीय योगदान है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उद्घोष कर देश की एकता के लिए संघर्ष किया तथा अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस और सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन प्रत्येक राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए जो संघर्ष किया, वह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। पंचारिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर सेवा और संगठन के कार्यों में जुटे हुए हैं।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री भंवर जांगिड़, ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता महावीर चारण, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद गिरि गोस्वामी, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित एवं तोलाराम कूकणा, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़ एवं जसवंत दैय्या, जिला मंत्री भरत सुथार, एडवोकेट खुशबू आसोपा एवं मनमोहन सिंह, सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत, आईटी संभाग सह संयोजक चैनसिंह राजपुरोहित, आईटी जिला संयोजक सुरेंद्र स्वामी, आईटी जिला सह संयोजक निशु लिंबा, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, कार्यालय मंत्री जयकिशन उपाध्याय, महिला मोर्चा जिला संयोजक एडवोकेट सरोज प्रजापत, मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, दीनदयाल नाई, श्रीराम धायल, लक्ष्मण गुरिया, धर्मवीर गिरी, चोरूलाल मेघवाल, करनाराम, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रदीप सारस्वत, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सी.आर. चौधरी, महेश चारण, रजनीकांत सारस्वत, अजय काजला, विस्तारक मुकेश जोशी, मनोज सैनी तथा विरेंद्र सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

नई ट्रेन : रोजाना रात को चलेगी बीकानेर से साबरमती, अहमदाबाद के लिए नई ट्रेन केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर-अमदावाद रेल सेवा की उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

उद्घाटन 21 जून को : साबरमती-लालगढ-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का ये रहेगा शिड्यूल इन स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा लाभ

केंद्रीय रेल मंत्री और केंद्रीय कानून मंत्री ने की योगाभ्यास में सहभागिता बीकानेर के डॉ करणी स्टेडियम में हजारों लोगों किया योगाभ्यास