बीकानेर : जित देख्या उत योग-आसन योग दिवस तैयारियां : योगाभ्यास, झलकियों में योगमय बीकानेर जूनागढ़, फोर्ट के आगे, जवाहर पार्क, रामपुरिया हवेली, भाजपा संभाग कार्यालय सहित अनेक जगहों हुआ योगाभ्यास

औरों से हटकर सबसे मिलकर

bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर

कमेंट बॉक्स में लिंक पर क्लिक करें और आनलाइन मनपसंद कार कवर मंगवाएं 👇 

✒️@Mohan Thanvi

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)

बीकानेर : जित देख्या उत योग-आसन 

योग दिवस तैयारियां : योगाभ्यास, झलकियों में योगमय बीकानेर

जूनागढ़, फोर्ट के आगे, जवाहर पार्क, रामपुरिया हवेली, भाजपा संभाग कार्यालय, व्यास कॉलोनी  सहित अनेक जगहों हुआ योगाभ्यास 

bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com

बीकानेर : जित देख्या उत योग-आसन 
योग दिवस तैयारियां : योगाभ्यास, झलकियों में योगमय बीकानेर

जूनागढ़, फोर्ट के आगे, जवाहर पार्क, रामपुरिया हवेली, भाजपा संभाग कार्यालय, व्यास कॉलोनी  सहित अनेक जगहों हुआ योगाभ्यास 
सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में तैयारी बैठक

बीकानेर 19 जून 2026 शुक्रवार 

स्टूडेंट्स ने योगाभ्यास में नवाचारों के फूल पिरोकर इसे और लुभावना लुक दे दिया ।उन्होंने ऐतिहासिक धरोहर के सामने न केवल योगाभ्यास किया अपितु ‘ॐ’ की जीवंत आकृति दर्शाकर वाहवाही हासिल की।
एक ओर जहां पब्लिक पार्क में ‘आई लव बीकानेर’ के सामने स्टूडेंट विभिन्न योग आसन का प्रदर्शन कर रहे थे तो दूरी ओर कुछ ही दूरी पर ऐतिहासिक जूनागढ़ की प्राचीरों के बीच बीएसएफ ने योग दिवस पूर्वाभ्यास किया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) सेक्टर मुख्यालय, बीकानेर द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय बीकानेर के डीआईजी अजय लूथरा,कमांडेंट नवीन मोहन शर्मा, कमांडेंट सीताराम बैरवा, डिप्टी कमांडेंट (जनरल) महेश चंद जाट, डिप्टी कमांडेंट सत्तार खान सहित अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

जवाहर पार्क में गूंजा योग का स्वर

बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने किया सामूहिक योगाभ्यास, दिया “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” को साकार करते हुए शुक्रवार को महर्षि पतंजलि योग संस्थान द्वारा जवाहर पार्क में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने एक साथ योगाभ्यास कर यह संदेश दिया कि योग जीवन के प्रत्येक चरण में स्वास्थ्य, संतुलन और ऊर्जा का आधार है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित.....

भारत स्वाभिमान,पतंजलि योग समिति,युवा भारत एवं यशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज जूनागढ़ फोर्ट के आगे रामपुरिया हवेली आदि स्थानों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व भाजपा शहर जिला ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर द्वारा शुक्रवार को भाजपा संभाग कार्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, योग प्रेमियों एवं मातृशक्ति ने सहभागिता की।

हमारी संस्कृति, हमारी धरोहर: राजस्थानी वेशभूषा में महिलाओं ने किया योगाभ्यास 

जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित वृंदावन पार्क में कॉलोनी की म्हारो प्यारा राजस्थान विकास समिति की महिलाओं ने विशेष रूप से राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा धारण कर योगाभ्यास किया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इस अनूठे आयोजन में महिलाओं ने योग और राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। समिति की सदस्य नीलम शेखावत ने महत्व बताई।

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में तैयारी बैठक

 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रस्तावित योगाभ्यास कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं की अंतिम तैयारियों पर चर्चा की गई।

 बैठक के दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राहुल हर्ष, सचिव डॉ. हरमीत, डॉ. नवल गुप्ता, डॉ. अनंत कुमार शर्मा, डॉ. महेश शर्मा, डॉ. विजय तुंदवाल, डॉ. विनोद छिंपा, डॉ. डी.के. अग्रवाल, हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पिंटू नाहटा, फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. बी.के. बिनावरा, डॉ. आर.के. काजला, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुखवीर एवं यूजी संगठन के मनोज सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

उद्घाटन 21 जून को : साबरमती-लालगढ-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का ये रहेगा शिड्यूल इन स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा लाभ

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की वरिष्ठ पत्रकारों से चर्चा केंद्र सरकार के 12 वर्ष

बीकानेर जयपुर हवाई सेवा अब सप्ताह में 2 दिन