बीकानेर जयपुर हवाई सेवा अब सप्ताह में 2 दिन
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
नीले अक्षरों पर क्लिक करके मंगवाए जींस 👇
✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)
बीकानेर जयपुर हवाई सेवा अब सप्ताह में 2 दिन
बीकानेर जयपुर हवाई सेवा अब सप्ताह में 2 दिन
बीकानेर जिला उद्योग संघ ने मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का जताया आभार
बीकानेर से जयपुर के लिए हवाई सेवा अब मंगलवार और गुरुवार को संचालित होगी। बीकानेर जिला उद्योग ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को इस बड़ी सौगात दिलवाने पर आभार व्यक्त किया । संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, अशोक सुराणा, सचिव वीरेंद्र किराडू, कोषाध्यक्ष पारस डागा व संयुक्त सचिव श्यामसुन्दर सोनी ने मंत्री मेघवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इन्होंने बताया कि एलाइंस एयर ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार के साथ-साथ गुरुवार को भी उड़ान सेवा शुरू कर दी है ।
ये रहेगा शिड्यूल
यह फ्लाईट मंगलवार को जयपुर से दिन में 1.55 बजे से रवाना होकर 3.10 बजे बीकानेर पहुंचेगी और वापिस बीकानेर से 3.40 बजे उड़ान भरकर 4.55 बजे जयपुर पहुंचेगी | इसी तरह गुरूवार को जयपुर से प्रात: 9.20 बजे उड़ान भरकर बीकानेर 10.35 बजे पहुंचेगी तथा प्रातः 11 बजे बीकानेर से रवाना होकर 12.15 बजे जयपुर पहुंचेगी |
बीकानेर जिला उद्योग संघ लगातार बीकानेर से और अधिक हवाई सेवाओं के विस्तार हेतु प्रयासरत है ।






Comments
Post a Comment
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...