Bikaner : टोल प्लाजा और निजी धर्मकांटों पर 14 हजार रुपए जुर्माना
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)
Bikaner : टोल प्लाजा और निजी धर्मकांटों पर 14 हजार रुपए जुर्माना
साड़ी खरीदनी है तो परेशान क्यों हैं आप ! Myntra है न ! इन नीले अक्षरों पर क्लिक करो, पसंद चुनो और बस... आर्डर प्लेस कर दो... हो गया घर बैठे साड़ी का इंतजाम ! है न... Myntra ☺️
Bikaner : टोल प्लाजा और निजी धर्मकांटों पर 14 हजार रुपए जुर्माना
बीकानेर, 25 जून 2026 गुरुवार
टोल प्लाजा धर्मकांटों तथा निजी धर्मकांटों पर 14 हजार का जुर्माना लगाया गया है । ऐसा दो दिन में 10 जगहों पर औचक निरीक्षण अभियान के दौरान हुआ।
अभियान के लिए विधिक माप विज्ञान अधिकारी दीपक पूनिया के नेतृत्व में गठित विभागीय जांच दल द्वारा एनएचएआई एवं राजस्थान राज्य परिवहन टोल प्लाजा धर्मकांटों तथा निजी धर्मकांटों पर औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया।
विभिन्न अनियमितताएं पाई, इन पर जुर्माना
पारवा टोल प्लाजा नोखा रोड, उदयरामसर टोल प्लाजा, गाढ़वाला टोल प्लाजा-नापासर रोड, श्री करणी कृपा धर्म कांटा देशनोक, श्री बालाजी धर्म कांटा मूंडसर, चौधरी कंप्यूटराइज्ड धर्म कांटा मूंडसर
टोल प्लाजा के इन मोशन धर्मकांटों के असत्यापित पाए जाने से अवैध ओवरलोडिंग कलेक्शन की आशंका बनी रहती है। इसके मद्देनजर सभी टोल प्लाजा प्रबंधकों को इन मोशन धर्म कांटा सत्यापित करने के लिए पाबंद किया गया। जबकि चरण धर्म कांटा देशनोक, नेहड़ जी माइन्स एंड मिनरल प्राइवेट लिमिटेड धर्मकांटा सही रूप से सत्यापित पाए गए।
पूनिया ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार जिले में लगातार दो दिन सघन कार्यवाहियां की गईं। अभियान जारी रहेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा करना तथा वाहन चालकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करवाना है।




Comments
Post a Comment
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...