योग दिवस : बसों से सुबह 5.30 बजे तक स्टेडियम पहुंचेंगे विद्यार्थी विशेष परिवहन व्यवस्था : इन 20 जगहों से रवाना होंगी बसें


औरों से हटकर सबसे मिलकर




bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)

योग दिवस : बसों से सुबह 5.30 बजे तक स्टेडियम पहुंचेंगे विद्यार्थी  
विशेष परिवहन व्यवस्था : इन 20 जगहों से रवाना होंगी बसें



bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com


योग दिवस : बसों से सुबह 5.30 बजे तक स्टेडियम पहुंचेंगे विद्यार्थी  
विशेष परिवहन व्यवस्था : इन 20 जगहों से रवाना होंगी बसें

बीकानेर, 20 जून। 

डॉक्टर करणी सिंह स्टेडियम में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को सुबह 5:30 बजे तक बसें लेकर पहुंचेगी। 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के जिला स्तरीय मुख्य समारोह के सफल आयोजन के लिए जिला कलेक्टर निशांत जैन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक किशन दान चारण द्वारा विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ के आवागमन हेतु विशेष परिवहन व्यवस्था की गई है। इसके तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 20 बस प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं, जहां से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम तक पहुंचाया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी चारण ने बताया कि 21 जून को प्रातः 6 से 8 बजे तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय योग दिवस समारोह में बीकानेर शहर के विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थी तथा स्टाफ बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा समन्वित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

आवागमन व्यवस्था के तहत सभी बसें अपने-अपने निर्धारित बस प्वाइंट पर प्रातः 5 बजे उपलब्ध रहेंगी। संबंधित संस्था प्रधानों, नोडल अधिकारियों एवं बस प्वाइंट प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों एवं स्टाफ को समय पर बसों में बैठाकर रवाना करें। सभी प्रतिभागियों को प्रातः 5:30 बजे तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम पहुंचना अनिवार्य होगा।

शिक्षा विभाग ने सभी संस्था प्रधानों से विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा परिवहन व्यवस्था का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार हजारों विद्यार्थियों और शिक्षकों की सहभागिता से आयोजित यह कार्यक्रम योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देगा।

इन 20 स्थानों से संचालित होंगी बसें
 
 चारण ने बताया कि परिवहन व्यवस्था के तहत राजस्थानी साहित्य अकादमी, मुरलीधर व्यास कॉलोनी चौराहा (करमीसर रोड), जवाहर पार्क राम मंदिर (गजनेर रोड), गोकुल सर्किल (नत्थूसर गेट), एम.एम. ग्राउंड के पास, दीनदयाल सामुदायिक भवन (मुक्ताप्रसाद नगर), लालेश्वर महादेव मंदिर (शिवमठ, शिवबाड़ी), राजीव गांधी मार्ग (फोर्ट स्कूल मैदान के पास), रामदेवजी मंदिर (सूजानदेसर), राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गौशाला के पास (भीनासर), राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय करनाणी (गंगाशहर), राव बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (गंगाशहर), लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास, जैन पब्लिक स्कूल के पास (गंगाशहर रोड), राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (जस्सूसर गेट), धरनीधर महादेव मंदिर के पास (श्रीरामसर रोड), राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीएसएफ कैम्पस के पास, सेठ तोलाराम बाफना उच्च माध्यमिक विद्यालय (गंगाशहर), जस्सूसर गेट के अंदर शिव शक्ति गैस एजेंसी के पास, सुभाष पेट्रोल पंप के पास (जयपुर रोड) तथा आरएसवी हायर सेकेंडरी जेएनवी को बस प्वाइंट के रूप में निर्धारित किया गया है।

विभाग ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पूर्व संबंधित बस प्वाइंट पर पहुंचकर योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।

Comments

Popular posts from this blog

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम वर्ष : अर्जुनराम मेघवाल सरकार केवल सत्ता का माध्यम नहीं, सेवा का माध्यम है : सुमन छाजेड़ शहर-देहात भाजपा सम्मेलन और प्रेसवार्ता

उद्घाटन 21 जून को : साबरमती-लालगढ-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का ये रहेगा शिड्यूल इन स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा लाभ

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की वरिष्ठ पत्रकारों से चर्चा केंद्र सरकार के 12 वर्ष