बीकानेर : इस ट्रस्ट और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने फ्री कैंप में 450 लोगों के हृदय-स्वास्थ्य की जांच की


औरों से हटकर सबसे मिलकर

hart & super speciality hospital Bikaner


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)

बीकानेर : इस ट्रस्ट और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने फ्री कैंप में 450 लोगों के हृदय-स्वास्थ्य की जांच की

लाडले-लाडली को स्कूल के लिए बैग दिलाना हुआ आसान... आकर्षक और मजबूत, कीमत भी वाजिब - बस ₹140 से शुरू, Flipcart से आनलाइन खरीदारी के लिए नीले अक्षरों पर क्लिक करें - स्कूल बैग



bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com


बीकानेर : इस ट्रस्ट और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने फ्री कैंप में 450 लोगों के हृदय-स्वास्थ्य की जांच की


बीकानेर 28 जून 2026 रविवार 

धर्म और सेवा के केंद्र बीकानेर में समाजसेवक हर क्षेत्र में सक्रियता से उपस्थिति दर्ज करवाते रहे हैं। इसी परंपरा की कड़ी को बढ़ाते हुए रविवार को नई सब्जी मंडी के पास, पूगल रोड पर किशनी देवी पूनमचन्द मेमोरियल ट्रस्ट बीकानेर तथा बीकानेर हार्ट एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल नि:शुल्क हार्ट एवं सुपर स्पेशलिटी परामर्श, सम्पूर्ण स्वास्थ्य एवं हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 450 से अधिक मरीजों ने विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से नि:शुल्क परामर्श प्राप्त किया तथा आधुनिक जांच सुविधाओं का लाभ उठाया।  ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवदयाल सुथार ने बताया कि  मुख्य अतिथि के रूप में रामगोपाल सुथार, राज्य मंत्री, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड द्वारा किया गया।  विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. तनवीर मालावत उपस्थित रहे।  शिविर में - डॉ. जयकिशन सुथार, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुरेंद्र पुनिया, ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ सुथार, गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. अनिल खत्री, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी पुरोहित, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. कुशल तंवर, फिजिशियन डॉ. लक्ष्मी स्वामी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशीला चौधरी, दंत एवं मुख रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार कल्ला, दर्द एवं पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ डॉ. गिरीश तंवर, न्यूट्रिशन एवं डाइट विशेषज्ञ डॉ. निधि गौड़, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सागर पंचारिया, डॉ. रोहित पांडे अपनी सेवाएं प्रदान की। 

इस अवसर पर श्याम सुंदर लदरेचा (डबल एडीजी, राजस्थान हाई कोर्ट, जोधपुर), विजय कोचर एवं वंदे मातरम् टीम, भंवरलाल जांगिड़ (प्रदेश महामंत्री, ओबीसी मोर्चा, राजस्थान), टेकचंद बरडिया, घीसू सिंह राजपुरोहित (विभाग संघ चालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बीकानेर विभाग), श्रवण जाट चाडी, लक्ष्मीनारायण व्यास (नगर संघ चालक एवं विद्यार्थी कार्य प्रमुख), महावीर प्रसाद (प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, बीकानेर), विजय आचार्य (पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा) तथा दीपक पारीक साक्षी रहे।

इस अवसर पर एएसजी आई हॉस्पिटल, बीकानेर, श्री विश्वकर्मा सुथार समाज सामूहिक विवाह समिति, श्री बीकानेर विश्वकर्मा सेवा संघ संस्थान, श्री विश्वकर्मा सूत्रधार संपत्ति ट्रस्ट, सुथार समाज अन्न क्षेत्र समिति, श्रीकोलायत, श्री विश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन ज्योतिप्रकाश रंगा ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेस क्लब की पहल : एआई एवं डिजिटल मीडिया के फैक्ट्स और बारीकियां समझी During the workshop, Rahul Singh Shekhawat, Joint Dean at Modi University, also explained the significance of Google algorithms.

कॉलेज शिक्षा : कैसे चले काम, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के 1980 से मात्र 57 पद ही स्वीकृत ! उप मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाई गई बात, प्रयोगशाला सहायक संघ ने नवीन पद सृजन एवं पदोन्नति कैडर की जरूरत बताई

विशेषज्ञ कहिन - ऑर्थो बायोलॉजिकल : हड्डी रोग के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के रूप में उभरी, बदल रहे पारंपरिक तरीके