नापासर : मुख्य सड़कों समेत बाजार, गलियों में 450 नई स्ट्रीट लाइटें लगी, 50 और लगाने की तैयारी
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)
नापासर : मुख्य सड़कों समेत बाजार, गलियों में 450 नई स्ट्रीट लाइटें लगी, 50 और लगाने की तैयारी
नापासर, बीकानेर
नापासर में मुख्य सड़कों समेत बाजार, गलियों में 450 नई स्ट्रीट लाइटें लगी, 50 और लगाने की तैयारी है।
नगर पालिका नापासर में वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा के तहत 500 नई स्ट्रीट लाइटें स्वीकृत हुई।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के प्रयासों से पालिका क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विश्वास तेजी से हो रहा है। इसी श्रृंखला में आमजन को बेहतर एवं सुदृढ़ प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध हो इसके मद्देनजर यह पहल की गई है। नई स्ट्रीट लाइटें लगने से बाजारों, मुख्य मार्गों एवं आवासीय गलियों में पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित होगी, जो नागरिकों की सुविधा के साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित होंगी।
अधिशासी अधिकारी श्रीमती अलका बुरड़क ने बताया कि स्ट्रीट लाइटें के साथ ही जिन विद्युत खम्भों पर पूर्व में स्विच वायर उपलब्ध नहीं थे, उन सभी खाली पोलों पर पहले आवश्यक स्विच वायर लगाने का कार्य कराया गया। इसके बाद वहां स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं।




Comments
Post a Comment
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...