बीकानेर में ISA (DISA) बैच का भव्य शुभारंभ, 40 सीए सदस्य होंगे लाभान्वित

बीकानेर में ISA (DISA) बैच का भव्य शुभारंभ, 40 सीए सदस्य होंगे लाभान्वित

Information System Audit (ISA/DISA) आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। इसी दिशा में ICAI बीकानेर ब्रांच द्वारा आज होटल राजमहल में ISA बैच का शुभारंभ किया गया

औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर में ISA (DISA) बैच का भव्य शुभारंभ, 40 सीए सदस्य होंगे लाभान्वित



bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com



बीकानेर में ISA (DISA) बैच का भव्य शुभारंभ, 40 सीए सदस्य होंगे लाभान्वित

बीकानेर, दिनांक 9 मई — डिजिटल युग में बढ़ते साइबर जोखिम, ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन एवं तकनीकी आधारित व्यवसायिक प्रक्रियाओं के बीच Information System Audit (ISA/DISA) आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। इसी दिशा में ICAI बीकानेर ब्रांच द्वारा आज होटल राजमहल में ISA बैच का शुभारंभ किया गया। 

आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में लगभग प्रत्येक व्यवसाय, बैंकिंग प्रणाली, सरकारी कार्य, टैक्सेशन, अकाउंटिंग एवं कॉर्पोरेट संचालन पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित हो चुके हैं। ऐसे में सिस्टम की सुरक्षा, डेटा कंट्रोल, साइबर रिस्क मैनेजमेंट एवं डिजिटल ऑडिटिंग की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ISA कोर्स सीए सदस्यों को आधुनिक तकनीक, सिस्टम ऑडिट, आईटी कंट्रोल एवं साइबर सिक्योरिटी की गहन जानकारी प्रदान करता है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तकनीकी रूप से सक्षम बन सकें। 

उन्होंने कहा कि यह कोर्स सदस्यों को विश्व स्तरीय सिस्टम ऑडिटर, टेक्नोलॉजी कंसल्टेंट एवं डिजिटल फाइनेंस प्रोफेशनल के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। तेजी से बदलते कारोबारी परिवेश में यह कोर्स नई संभावनाओं एवं नेतृत्व के अवसर प्रदान करेगा। 

यह 12 दिवसीय बैच प्रत्येक सप्ताहांत (शनिवार एवं रविवार) को आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल 40 चार्टर्ड अकाउंटेंट सदस्य भाग ले रहे हैं। 

कोर्स कोऑर्डिनेटर सीए सुमित नवलखा ने बताया कि इस प्रशिक्षण में देश के विख्यात आईटी एवं सिस्टम ऑडिट विशेषज्ञ सदस्यों को प्रशिक्षण देंगे। उद्घाटन सत्र में शाखा के उपाध्यक्ष सीए अभय शर्मा एवं सचिव सीए राजेश भूरा भी उपस्थित रहे।

उन्होंने जानकारी दी कि दिनांक 9 एवं 10 मई को प्रसिद्ध आईटी विशेषज्ञ डॉ. सौरभ महेश्वरी विशेष तकनीकी सत्र लेंगे, जिसमें आधुनिक डिजिटल ऑडिट, साइबर सुरक्षा एवं सिस्टम कंट्रोल से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा