औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर : डॉ अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल की सेवाएं रानीबाजार मुख्य मार्ग पर चारभुजा टावर में शुरू हो गई
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया उद्घाटन 👇 उन्होंने कहा 👇
डॉ अमर अग्रवाल ने कहा 👇 देखें मे वीडियो
बीकानेर 7 मई 2026 गुरुवार
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने विशिष्ट अंदाज में गुरु नानक देव जी का आंखों की महत्ता प्रतिपादित करने वाले भजन का गायन करते हुए डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल का उद्घाटन किया । इसीके साथ अस्पताल की सेवाएं रानीबाजार मुख्य मार्ग पर चारभुजा टावर में शुरू हो गई । केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने डॉ अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल ग्रुप की विशेषताओं, चेयरमैन, निदेशक, डॉक्टर्स एवं पदाधिकारियों की दक्षता को रेखांकित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इनके इस सेवा प्रकल्प से न केवल नेत्ररोग से पीड़ित लाभान्वित होंगे बल्कि निश्चय ही बीकानेर के विकास में वांछित सहयोग भी मिलेगा। ग्रुप के चेयरमैन प्रो. डॉ. अमर अग्रवाल ने अपने सेवा-ग्रुप विस्तार की रूपरेखा बताते हुए कहा, “बीकानेर में हमारे अस्पताल का उद्घाटन राजस्थान में हमारे विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।" यह समूह का राजस्थान में तीसरा अस्पताल है, इससे पहले जयपुर के सी-स्कीम और वैशाली नगर में अस्पताल शुरू किए जा चुके हैं। उन्होंने लॉन्च के अवसर पर अस्पताल में 31 मई 2026 तक नि:शुल्क नेत्र परामर्श प्रदान करने की घोषणा भी की।
डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल ग्रुप की निदेशक डॉ. अथिया अग्रवाल ने कहा, “हम बीकानेर में अपनी विशेषज्ञता और अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं लाने को लेकर उत्साहित हैं। यह केंद्र सामान्य से लेकर जटिल नेत्र उपचार तक के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करेगा।”
डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल ने बीकानेर में इस नए सुपर- आई स्पेशियलिटी अस्पताल में लेज़र एवं रोबोटिक मोतियाबिंद सर्जरी, LASIK एवं रिफ्रैक्टिव सर्जरी, रेटिना एवं विट्रियस सेवाएं, कॉर्निया एवं केराटोकोनस प्रबंधन, ग्लूकोमा उपचार, ऑक्यूलोप्लास्टी और बाल नेत्र चिकित्सा सहित व्यापक सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाई हैं।
कार्यक्रम में डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. अमर अग्रवाल, निदेशक डॉ. अथिया अग्रवाल के अलावा मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. आदिल अग्रवाल और मुख्य व्यवसाय अधिकारी डॉ. अशर अग्रवाल सहित अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर, स्टाफ, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, संपत पारीक, अशोक प्रजापत, दीपक पारीक, प्रकाश मेघवाल और स्थानीय समुदाय के सदस्य भी शामिल हुए।
#ArjunRamMeghwal
#ManishSoni
#iHospital
#बीकानेर
#bikaner
#DrAgarwalsEyeHospital
#DrAgarwals














यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...