खाजूवाला विधानसभा में बनेंगे दो अटल प्रगति पथ, स्थापित होंगे विकास के नए आयाम विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल की पहल पर पूगल और दंतौर में स्वीकृत हुए दो अटल प्रगति पथ
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
खाजूवाला विधानसभा में बनेंगे दो अटल प्रगति पथ, स्थापित होंगे विकास के नए आयाम
विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल की पहल पर पूगल और दंतौर में स्वीकृत हुए दो अटल प्रगति पथ
खाजूवाला विधानसभा में बनेंगे दो अटल प्रगति पथ, स्थापित होंगे विकास के नए आयाम
विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल की पहल पर पूगल और दंतौर में स्वीकृत हुए दो अटल प्रगति पथ
बीकानेर, 27 अप्रैल। बजट घोषणा वर्ष 2026-27 की अनुपालना में खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के लिए अटल प्रगति पथ के दो कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है।
खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने बताया कि पूगल में धोकल सिंह जी के घर से रूपचंद मिड्ढा के घर से होते हुए सरस्वती मॉडर्न स्कूल से जगदीश नाई की दुकान, नंदराम जी के घर और हाईवे होते हुए कमल जैन की दुकान से देवल मां के मंदिर और श्मशान भूमि तक 1.80 किलोमीटर पथ को अटल प्रगति पथ के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर 2 करोड रुपए व्यय होंगे।
डॉ. मेघवाल ने बताया कि ग्राम दंतौर में भारतमाला (एनएच 911) से होते हुए महावीर सिंह तंवर के घर से होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास से होते हुए गोविंद पारीक और भीखाराम के घर से होते हुए पंचायत घर तक तथा खाजूवाला दंतोर मुख्य सड़क (एसएच 94) से जंभेश्वर मंदिर के पास से रिलायंस टावर होते हुए भारतमाला सड़क एनएच 911 की तरफ ढाई किलोमीटर लंबे पथ को भी अटल प्रगति पथ के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर भी दो करोड रुपए व्यय किए जाएंगे।
विधायक डॉ. मेघवाल ने बताया कि दोनों अटल प्रगति पथों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुलभता होगी तथा सीमांत क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी का आभार जताया है।




Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...