Skip to main content

गाँव-गाँव में 'ग्राम' और सरकारी योजनाओं का प्रचार करेंगे रथ, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हरी झंडी दिखा बीकानेर से किया रवाना पंद्रह दिन चलेगा ग्राम रथ अभियान, पहले दिन 26 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे रथ


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

गाँव-गाँव में 'ग्राम' और सरकारी योजनाओं का प्रचार करेंगे रथ, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हरी झंडी दिखा बीकानेर से किया रवाना

पंद्रह दिन चलेगा ग्राम रथ अभियान, पहले दिन 26 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे रथ



bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com



गाँव-गाँव में 'ग्राम' और सरकारी योजनाओं का प्रचार करेंगे रथ, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हरी झंडी दिखा बीकानेर से किया रवाना

पंद्रह दिन चलेगा ग्राम रथ अभियान, पहले दिन 26 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे रथ

बीकानेर, 28 अप्रैल। ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को सरकार की योजनाओं से रूबरू करवाने तथा 23 से 25 मई तक जयपुर में होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से पंद्रह दिवसीय ग्राम रथ अभियान मंगलवार को शुरू हुआ।कलेक्ट्रेट परिसर से खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन और पुलिस अधीक्षक  मृदुल कच्छावा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जिले की पांचों ग्रामीण विधानसभाओं के लिए एक-एक ग्राम रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कच्छी घोड़ी और मशक वादकों ने लोक धुनों की सुमधुर स्वरलहरियां बिखेरी। पहले दिन यह रथ 26 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे। 

इस अवसर पर खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर 'ग्राम' का आयोजन हो रहा है।यह किसानों के लिए बड़ा आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा, जिससे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार किया जा सके।

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसके मद्देनजर सतत प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम रथ इसी श्रृंखला की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि 'ग्राम' के माध्यम से किसानों को खेती की नई और अत्याधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलेगी। 

श्रीडूंगरगढ़ विधायक  ताराचंद सारस्वत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सदैव कृषि और कृषक कल्याण को प्राथमिकता दी है। वहीं, प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसानों को समृद्ध और खुशहाल बनाने की दिशा में सतत कार्य कर रहे हैं। 

जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने 15 दिनों तक चलने वाले अभियान का कार्यक्रम निर्धारित करते हुए सभी अधिकारियों को इसके अनुसार गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह रथ प्रतिदिन औसतन पांच ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगे। रथों के साथ कला जत्था भी रहेगा, जो योजनाओं को रोचक तरीके से प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान अभियान से जुड़े 13 विभागों की योजनाओं से संबंधित सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अभियान का नोडल अधिकारी तथा विधानसभा स्तर पर उपखंड अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि रथों की सुरक्षा से जुड़े पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक रथ के साथ दो कांस्टेबल तैनात रहेंगे। रात्रि में इन्हें प्राथमिकता से पुलिस थानों अथवा चौकी पर सुरक्षित रखा जाएगा। 

इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव, उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा फोटो साभार दिनेश जोशी के फेसबुक पेज पर पोस्ट वीडियो से 🙏 गरजत-बरसत सावन आयो रे... तारीख ही नहीं बदली, बहुत कुछ बदल गया bahubhashi.blogspot.com 11 जुलाई 2025 शुक्रवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा बीकानेर 11 जुलाई 2025 शुक्रवार  बीकानेर में सावन के पहले दिन शुक्रवार को दिन में बादल जमकर बरसे  सड़कों पर मानो  नहर बहने लगी। बारिश इतनी तेज हुई की कुछ ही देर में ढलानों पर तेजी से पानी बहने लगा। कोटगेट पर दो बच्चों ने कोर्ट दरवाजे को पकड़ कर अपने आप को पानी के तेज बहाव से बचने का प्रयास किया। शहर के नीचे के क्षेत्र में कुछ बस्तियों में भी पानी भरने के समाचार मिल रहे हैं । पुरानी गिन्नानी में तो लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। यहां तक कि सादुल कॉलोनी आदि पॉश कॉलोनियों में भी सीवरेज ओवरफ्लो होने से कुछ घरों में पानी निकासी की समस्या सामने आ रही है। सूरसागर के पास एकबारगी आवाजाही थम गई।  https://bahubhashi.blogspot.com

अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी !

औरों से हटकर सबसे मिलकर आभार _फोटो - ग्रामीण इलाके के एक वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner https://bahubhashi.blogspot.com यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल  आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट  रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी ! आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान ने आगामी 3 घंटे सावधानी बरतने का अलर्ट जारी किया है । देखें अलर्ट नीचे।  ऐसी काली-पीली आंधी बीते चुनाव में पहली बार मतदान करने वाली पीढ़ी ने पहली मर्तबा देख दांतों तले अंगुली दबा ली । 30 मई 2026 शनिवार को दोपहर में बीकानेर संभाग में और बीकानेर शहर में तेज हवाओं के साथ उठे रेत के ऐसे पहाड़नुमा गुबार ने हाईवे पर एक शहर से दूसरे शहर और अंतरग्रामीण सड़कों पर चल रहे वाहनों को दृष्टि सीमा शून्य का नजारा दिखा दिया । पूरी तरह अंधेरा छा गया । मार्ग पर ...

पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत

औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत https://bahubhashi.blogspot.com यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत बीकानेर, 20 मई। जिले में 17 अप्रैल 2026 से चल रही नहरबंदी के बाद पंजाब से पानी छोड़े जाने पर बुधवार को नहरी पानी, बीकानेर जिले को जलापूर्ति करने वाले बीछवाल एवं शोभासर जलाशयों तक पहुंच गया है। इसके साथ ही गुरुवार, 21 मई से बीकानेर शहरी क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति शुरू करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार नहरी पानी बुधवार दोपहर 2:30 बजे बीछवाल जलाशय तथा शाम 5:10 बजे शोभासर जलाशय पहुंचा। पानी पहुंचने पर विभागीय अधिकार...