Skip to main content

बीकानेर में नवाचार : महिलाओं के लिए पॉडकास्ट टॉक शो, साक्षात्कार, कार्यशालाएं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ टास्क फोर्स ने एक्शन प्लान को मंजूरी दी “शक्ति सर्जन 2.0” का भी किया विमोचन


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर में नवाचार : महिलाओं के लिए पॉडकास्ट 
टॉक शो, साक्षात्कार, कार्यशालाएं  
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ टास्क फोर्स ने एक्शन प्लान को मंजूरी दी
“शक्ति सर्जन 2.0” का भी किया विमोचन



bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com



बीकानेर में नवाचार : महिलाओं के लिए पॉडकास्ट 
टॉक शो, साक्षात्कार, कार्यशालाएं  
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ टास्क फोर्स ने एक्शन प्लान को मंजूरी दी
“शक्ति सर्जन 2.0” का भी किया विमोचन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत तैयार गतिविधियों की पुस्तक “शक्ति सर्जन 2.0” का भी किया विमोचन

बीकानेर, 27 अप्रैल। अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर)  रमेश देव की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्टर सभागार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जिला महिला समाधान समिति एवं उड़ान योजना की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपनिदेशक महिला अधिकारिता डॉ. अनुराधा सक्सेना द्वारा गत वित्तीय वर्ष में संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित एक्शन प्लान प्रस्तुत किया गया, जिसमें जिले की बेटियों एवं महिलाओं के लिए पॉडकास्ट, टॉक शो, साक्षात्कार, कार्यशालाएं, महत्वपूर्ण दिवसों का आयोजन जैसे नवाचार शामिल हैं। बैठक में इस एक्शन प्लान का अनुमोदन किया गया।

 रमेश देव ने निर्देश दिए कि आई.ई सी सामग्री के तहत कैरम बोर्ड भी तैयार करवाए जाएं तथा स्कूलों में पोक्सो एक्ट से संबंधित कार्यशालाएं पुलिस विभाग के समन्वय से आयोजित की जाएं।

जिला महिला समाधान समिति के सदस्य सचिव ने बताया कि जिले में संचालित 9 महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्रों में कुल 808 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 753 का निस्तारण किया जा चुका है। जीआरपी थाने में केन्द्र हेतु स्थान उपलब्ध कराने का विषय भी बैठक में उठा, जिस पर आरपीए संजीव कुमार चौहान ने सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही समिति द्वारा सर्वसम्मति से महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्रों के संचालन की अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रगति की भी समीक्षा की गई। डॉ सेक्सना में बताया कि जिले में दो सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित हैं—एक पीबीएम अस्पताल तथा दूसरा डिस्पेंसरी नंबर 6 में। पीबीएम स्थित वन स्टॉप सेंटर के भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि सखी सेंटर 2 पर एक भी कांस्टेबल नहीं है जबकि सखी सेंटर नंबर एक पर एक ही कांस्टेबल है जिस पर अध्यक्ष ने शीघ्र कांस्टेबल नियुक्ति के निर्देश दिए।

 देव ने लाडो एवं उड़ान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के बेहतर प्रचार-प्रसार एवं क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत तैयार गतिविधियों की पुस्तक “शक्ति सर्जन 2.0” का विमोचन भी किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक का समापन किया गया।

बैठक में उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास सुभाष बिश्नोई, आरपीएस संजीव कुमार चौहान, डीपीएम राजीविका दिनेश मिश्रा, जिला उद्योग केंद्र से सुरेंद्र कुमार, बीसीएमओ डॉ. सुनील के. जैन, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि वीरेंद्र मोहन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, महिला अधिकारिता स्टाफ, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र तथा सखी वन स्टॉप सेंटर के प्रबंधक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा फोटो साभार दिनेश जोशी के फेसबुक पेज पर पोस्ट वीडियो से 🙏 गरजत-बरसत सावन आयो रे... तारीख ही नहीं बदली, बहुत कुछ बदल गया bahubhashi.blogspot.com 11 जुलाई 2025 शुक्रवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा बीकानेर 11 जुलाई 2025 शुक्रवार  बीकानेर में सावन के पहले दिन शुक्रवार को दिन में बादल जमकर बरसे  सड़कों पर मानो  नहर बहने लगी। बारिश इतनी तेज हुई की कुछ ही देर में ढलानों पर तेजी से पानी बहने लगा। कोटगेट पर दो बच्चों ने कोर्ट दरवाजे को पकड़ कर अपने आप को पानी के तेज बहाव से बचने का प्रयास किया। शहर के नीचे के क्षेत्र में कुछ बस्तियों में भी पानी भरने के समाचार मिल रहे हैं । पुरानी गिन्नानी में तो लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। यहां तक कि सादुल कॉलोनी आदि पॉश कॉलोनियों में भी सीवरेज ओवरफ्लो होने से कुछ घरों में पानी निकासी की समस्या सामने आ रही है। सूरसागर के पास एकबारगी आवाजाही थम गई।  https://bahubhashi.blogspot.com

अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी !

औरों से हटकर सबसे मिलकर आभार _फोटो - ग्रामीण इलाके के एक वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner https://bahubhashi.blogspot.com यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल  आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट  रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी ! आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान ने आगामी 3 घंटे सावधानी बरतने का अलर्ट जारी किया है । देखें अलर्ट नीचे।  ऐसी काली-पीली आंधी बीते चुनाव में पहली बार मतदान करने वाली पीढ़ी ने पहली मर्तबा देख दांतों तले अंगुली दबा ली । 30 मई 2026 शनिवार को दोपहर में बीकानेर संभाग में और बीकानेर शहर में तेज हवाओं के साथ उठे रेत के ऐसे पहाड़नुमा गुबार ने हाईवे पर एक शहर से दूसरे शहर और अंतरग्रामीण सड़कों पर चल रहे वाहनों को दृष्टि सीमा शून्य का नजारा दिखा दिया । पूरी तरह अंधेरा छा गया । मार्ग पर ...

पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत

औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत https://bahubhashi.blogspot.com यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत बीकानेर, 20 मई। जिले में 17 अप्रैल 2026 से चल रही नहरबंदी के बाद पंजाब से पानी छोड़े जाने पर बुधवार को नहरी पानी, बीकानेर जिले को जलापूर्ति करने वाले बीछवाल एवं शोभासर जलाशयों तक पहुंच गया है। इसके साथ ही गुरुवार, 21 मई से बीकानेर शहरी क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति शुरू करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार नहरी पानी बुधवार दोपहर 2:30 बजे बीछवाल जलाशय तथा शाम 5:10 बजे शोभासर जलाशय पहुंचा। पानी पहुंचने पर विभागीय अधिकार...