औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
21 मार्च 2026 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने ईद की मुबारकबाद दी
जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने ईद की मुबारकबाद दी
बीकानेर। बीकानेर शहर में शनिवार को ईदुल फ़ितर की नमाज़ शहर के नत्थूसर गेट के बाहर स्थित बड़ी ईदगाह परिसर में शहर काजी शाहनवाज हुसैन ने सभी मुस्लिम भाईयों को नमाज़ अदा करवाई व खुतबा पढ़ा। खुतबे के बाद हाफ़िज़ फरमान अली ने दुआ की ।
नमाज़ के बाद एक दूसरे को मुबारकवाद पेश की गई है । बीकानेर शहर की गंगा जमुनी तहज़ीब को बरकरार रखते हुए वाल्मीकि समाज द्वारा मुस्लिम भाइयों ने ओमप्रकाश लोहिया के नेतृत्व मे पुष्प वर्षा कर नमाज़ियों का स्वागत किया । हिन्दू भाइयों ने मुस्लिम भाइयों को मुबारकबाद दी । इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री डॉक्टर बीड़ी कल्ला , पूर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि , पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, संगीत कला प्रेमी सुनील दत्त नागल, कांग्रेस युवा नेता जियाउर्रहमान आरिफ, ईदगाह प्रवक्ता एनडी कादरी, सैय्यद अख्तर, साजिद सुलेमानी, मेहबूब अली रंगरेज,दिलीप गुप्ता, देवेश भाटी, केदार खत्री , शाकिर हुसैन चौपदार,एडवोकेट अनवर अली ,एडवोकेट मोहब्बत अली ,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ग़ुलाम मुस्तफ़ा बाबूभाई ,मंडल अध्यक्ष स्माइल खिलजी ब्लॉक अध्यक्ष जाकीर नागौरी, तबला वादक गुलाम हुसैन, अजीज भुट्टा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की।
इस अवसर पर हाजी मक़सूद अहमद ने कहा ईद के अर्थ ख़ुशी के हैं ये ख़ुशी हमें तभी महसूस होगी जब हम अपने से कमज़ोर की मदद कर उसको ईद की ख़ुशी में शामिल कर सकें। ईद त्याग तपस्या का त्योहार है। एक माह रमज़ान में रोज़े रखने के बाद ईदुलफितर मनाई जाती है।ईद की नमाज़ पढ़ने से पहले पहले हर मुसलमान को फितरा अदा करना पड़ता है फिर ईदगाह में जाकर ईद की नमाज़ अदा की जाती है बीकानेर शहर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है। इस अवसर पर बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल ने कहा हमारा शहर छोटी काशी से विश्व में विख्यात है और यहां सभी त्यौहारों को सभी धर्म के लोग आपस में मिल-जुलकर मनाते हैं। जिसका उदाहरण आज यहां ईदगाह परिसर में देखने को मिला है, सभी हिन्दू भाई मुस्लिम भाईयों को ईद की गले लगा कर मुबारकबाद दे रहे हैं।









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...