जिला कलेक्टर ने सादोलाई में की जनसुनवाई: अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
26 मार्च 2026 बुधवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
जिला कलेक्टर ने सादोलाई में की जनसुनवाई: अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
जिला कलेक्टर ने सादोलाई में की जनसुनवाई: अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
बीकानेर, 25 मार्च।
जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बुधवार को छत्तरगढ़ के सादोलाई गांव में आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, जल जीवन मिशन, सड़क, स्कूलों में स्टाफ की कमी, अतिक्रमण हटाने तथा ढीले विद्युत तारों से जुड़ी समस्याएं रखीं।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, छत्तरगढ़ के उपखंड अधिकारी पवन कुमार सुथार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के पश्चात जिला कलेक्टर ने छत्तरगढ़ स्थित अंबेडकर छात्रावास भवन का जायजा लिया।
कई ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत घरों में अब तक कनेक्शन नहीं होने तथा पानी की आपूर्ति बाधित रहने की शिकायत की। जिला कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं हो।
उन्होंने बिजली के ढीले तारों को तुरंत कसवाने तथा स्कूल में स्टाफ की कमी के मुद्दे पर राज्य सरकार को भेजने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजन को राहत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है और प्रत्येक अधिकारी को नियमित रूप से लोगों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसकी समीक्षा उच्च स्तर पर नियमित रूप से होती है। उन्होंने संपर्क पोर्टल के प्रकरणों की समीक्षा की और कहा कि प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।



Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...