औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
21 मार्च 2026 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम का बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागत
दुर्गादास सर्किल पर युवा नेता संग जुटे समाज के प्रतिनिधि
बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं बीकानेर संभाग प्रभारी डॉ. मिथिलेश गौतम के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद प्रथम बार बीकानेर आगमन पर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा संभाग कार्यालय तक विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि ट्रेन से बीकानेर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर ही कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया, जिसके बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। तत्पश्चात भाजपा संभाग कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम बीकानेर में जूनागढ़ मंडल में होने वाले प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम के तहत प्रवास करेंगे, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन का कार्यक्रम रहेगा।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाइवाल, पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल गहलोत, सत्यप्रकाश आचार्य, जालम सिंह भाटी, कुंभाराम सिद्ध, जिला प्रभारी ओम सारस्वत, देहात प्रभारी बलबीर विश्नोई, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, गंगानगर सह प्रभारी मोहन सुराणा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्याम सिंह हाड़ला ने किया।स्वागत कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष चंपालाल गैदर, नारायण चोपड़ा, जिला महामंत्री कौशल शर्मा, दिलीप सिंह आड़सर, राजेंद्र पंवार, तोलाराम कूकना, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र यादव, सोहन प्रजापत, सरिता नाहटा, मोतीलाल हर्ष, राजपाल सिंह शेखावत, जिला मंत्री किशन चौधरी, विनोद करोल, सुनीता हटीला, तरुण स्वामी, राजाराम ओझा, अशोक मारु, चंद्रशेखर शर्मा, पवन स्वामी, मंजूषा भास्कर, चोरुलाल सुथार, रामकुमार व्यास, महेंद्र ढाका, अर्जुनराम कड़वासरा, सुरेंद्र स्वामी, मोर्चा अध्यक्ष राजाराम सिंगड़, चंद्र मोहन जोशी, सोहन चांवरिया, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, नरेंद्र सिंह आबड़सर, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं बीकानेर संभाग प्रभारी डॉ. मिथिलेश जी गौतम के बीकानेर आगमन पर शनिवार को दुर्गादास सर्किल पर एक भव्य और ऐतिहासिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और सक्रिय युवा नेता अंकित तंवर के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा, जिसने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, राजेंद्र पंवार, उपाध्यक्ष सरिता नाहटा, अशोक बाबरवाल, दीपक पारीक, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी, जेठमल नाहटा और चंद्र प्रकाश शर्मा जैसे दिग्गज भाजपा नेताओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इन सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में युवा नेता अंकित तंवर ने मुख्य अतिथि डॉ. मिथिलेश गौतम का राजस्थानी परंपरा के अनुसार भव्य साफा पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर बीकानेर की धरा पर जोरदार अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह के दौरान डॉ. मिथिलेश गौतम ने अंकित तंवर की संगठनात्मक क्षमता, उनकी जमीनी पकड़ और युवाओं को एकजुट करने के उनके विशेष हुनर की खुले मन से प्रशंसा की।
कार्यक्रम में मौजूद जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अंकित तंवर द्वारा आयोजित इस सफल और अनुशासित कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे युवा शक्ति का विजय शंखनाद बताया।
अंकित तंवर ने कहा कि डॉ. मिथिलेश गौतम जी का मार्गदर्शन बीकानेर के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है और वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की रीति-नीति और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने पुष्पवर्षा और गगनभेदी नारों के साथ कार्यक्रम को उत्सव में बदल दिया।







No comments:
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...