बीकानेर : जेसीबी और टैक्टर पकड़े, तीनों वाहनों व 345 टन अवैध जिप्सम पर कुल 9,41,000 रुपए शास्ति खान विभाग ने की कार्यवाही


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
24 मार्च 2026 मंगलवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर : जेसीबी और टैक्टर पकड़े, तीनों वाहनों व 345 टन अवैध जिप्सम पर कुल 9,41,000 रुपए शास्ति
खान विभाग ने की कार्यवाही




https://bahubhashi.blogspot.com

बीकानेर : जेसीबी और टैक्टर पकड़े, तीनों वाहनों व 345 टन अवैध जिप्सम पर कुल 9,41,000 रुपए शास्ति
खान विभाग ने की कार्यवाही

बीकानेर, 23 मार्च। खान विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान सोमवार को तहसील बज्जू के 12 बीडीवाई में जिप्सम के अवैध खनन की सूचना प्राप्त होने पर एक जेसीबी, एक टैक्टर ट्रॉली और एक चाल मय ट्रेक्टर पकड़ कर थाना रणजीतपुरा को सुपुर्द किया गया। खनि अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मौक़े पर खनिज जिप्सम का कुल 345 टन अवैध खनन पाया गया। इन सभी उपरोक्त 3 वाहनों एवं 345 टन अवैध जिप्सम पर नियमानुसार कुल 9,41,000 रुपए शास्ति आरोपित की गई। कार्यवाही में खनिकार्यदेशक अनिरुद्ध सिंह भाटी एवं रणजीतपुरा थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह भाटी मय जाब्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा