औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
26 फरवरी 2026 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर : कचहरी में हुआ उप डाकघर का कायाकल्प, केन्द्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने किया लोकार्पण
सूडसर उप डाकघर बंद नहीं होगा
बीकानेर : कचहरी में हुआ उप डाकघर का कायाकल्प, केन्द्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने किया लोकार्पण
सूडसर उप डाकघर बंद नहीं होगा
जिले के मुख्य डाकघर में बनेगी फिलेटली वॉल - अर्जुन राम मेघवाल, केन्द्रीय कानून मंत्री
*‘’जिले की महान हस्तियों और ऐतिहासिक स्थलों पर जारी हुए डाक टिकटों को किया जाएगा प्रदर्शित’’*
*”सूडसर उप डाकघर बंद नहीं होगा,वहां यह डाकघर बरकरार रहेगा”*
बीकानेर, 26 फरवरी। नवीनीकृत कचहरी उप डाकघर का केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को कचहरी परिसर में लोकार्पण किया। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री ने सुकन्या समृद्धि योजना लाभार्थी करीब एक दर्जन कन्याओं को योजना से संबंधित डाक खातों का वितरण भी किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मेघवाल ने कहा कि कचहरी उप डाकघर के नवीनीकरण की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। इसके नवीनीकरण से लोगों को डाकघर की विभिन्न सुविधाएं कचहरी परिसर में ही मिलती रहेंगी।
उन्होंने कहा कि बदलते वक्त में लोगों को लगा कि डाकघर की आवश्यकता रहेगी या नहीं। लेकिन 2014 में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ना केवल पोस्ट ऑफिस बल्कि दूरदर्शन और आकाशवाणी का भी सुदृढीकरण किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पोस्ट ऑफिस बंद नहीं करना हैं बल्कि उन्हें और मजबूत करना है। पोस्ट ऑफिस अब ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक का काम करेंगे।
*जिले के मुख्य डाकघर में बनेगी फिलेटली वॉल*
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मेघवाल ने मुख्य डाकघर में फिलेटली वॉल बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्य डाकघर में ऐसी वॉल बने जहां जिले की कला, साहित्य समेत विभिन्न क्षेत्रों की महान हस्तियों और जिले के ऐतिहासिक स्थलों को लेकर अब तक जारी हुए डाक टिकटों का ब्रोशर के साथ प्रदर्शन हो। साथ ही उन्होंने कहा कि सूडसर में उप डाकघर बंद नहीं होगा। वहां यह डाकघर बरकरार रहेगा।
इससे पूर्व समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक डाक सेवाएं, राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र जोधपुर कर्नल सतीश सोलंकी ने बताया कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत स्वीकृत 15 लाख की राशि से डाकघर भवन का उन्नयन, आधुनिक काउंटर व्यवस्था, व्यवस्थित प्रतीक्षालय, उन्नत विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक संसाधनों का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है, जिससे नागरिकों को सुविधाजनक एवं व्यवस्थित वातावरण में सेवाएं प्राप्त होंगी। साथ ही डाकघर की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि कचहरी डाकघर अत्यंत जर्जर अवस्था में था बावजूद इसके कर्मचारी यहां काम कर रहे थे। केन्द्रीय कानून मंत्री को इसकी जानकारी देने पर उन्होंने तत्काल सांसद निधि से 15 लाख रुपए मंजूर कर दिए। कार्यक्रम में मंच संचालन कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी संजय पुरोहित ने किया।
लोकार्पण समारोह में बीकानेर डाक विभाग अधीक्षक अजय कुमार चुघ, डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, बार संघ अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित, बार संघ पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट विवेक शर्मा, पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा, पूर्व उप महापौर राजेन्द्र पंवार, एडवोकेट अशोक प्रजापत, एडवोकेट अशोक भाटी, सोहन प्रजापत, संपत पारीक, महावीर चारण, कौशल शर्मा, श्रीमती सुनीता हटीला, अग्रेज सिंह समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...