28 फरवरी को हाईलाइट में रहेंगे मूलवास-सीलवा बीकानेर और अजमेर विराट हिन्दू धर्म सभा होगी, पीएम मोदी देंगे राजस्थान को सौगात


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
27 फरवरी 2026 शुक्रवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

28 फरवरी को हाईलाइट में रहेंगे मूलवास-सीलवा बीकानेर और अजमेर
विराट हिन्दू धर्म सभा होगी, पीएम मोदी देंगे राजस्थान को सौगात 

मूलवास-सीलवा में सनातन चेतना की विराट हिंदू धर्मसभा 28 फरवरी को

भव्य तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप





https://bahubhashi.blogspot.com

28 फरवरी को हाईलाइट में रहेंगे मूलवास-सीलवा बीकानेर और अजमेर
विराट हिन्दू धर्म सभा होगी, पीएम मोदी देंगे राजस्थान को सौगात 

मूलवास-सीलवा में सनातन चेतना की विराट हिंदू धर्मसभा 28 फरवरी को

भव्य तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप


बीकानेर : 28 फरवरी को हाईलाइट में रहेंगे मूलवास-सीलवा बीकानेर और अजमेर । बीकानेर से नोखा, मूलवास-सीलवा के लिए बसों से बड़ी संख्या में लोग रवाना होंगे। वहां राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की प्रस्तावित यात्रा का कार्यक्रम है। इस वृहद आयोजन में दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा भी शामिल होंगी। विराट हिंदू धर्म सभा नरसी विला, संत दुलाराम कुलरिया का फलसा, मूलवास, सिलवा में प्रस्तावित है। इस संबंध में प्रसिद्ध बिजनेसमैन एवं समाजसेवी नरसी कुलरिया ने पत्रकारों को शुक्रवार को होटल सागर में विस्तार से जानकारी दी ।   कार्यक्रम सुबह आरंभ हो जाएगा लेकिन अजमेर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा राजस्थान को सौगात दिए जाने के बाद दोपहर बाद करीब 3 बजे परवान चढ़ेगा । धर्म सभा में करीब 30,000 लोगों के लिए व्यवस्था की गई है। पत्रकारों से संवाद के दौरान कुलरिया ने कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा गांवों को समृद्ध बनाने की ओर निरंतर कदम उठाने की रही है। इसके पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा की बीते 5-6 दशकों से हमारे गांव रीतते जा रहे हैं । लोग ग्रामीण क्षेत्र से शहरों की ओर आकर्षित होते रहे हैं जबकि आवश्यकता हमारे गांव को समृद्ध बनाने की है। सनातन की जड़ें गांवों से गहराई में जुड़ी हैं। इस क्षेत्र में हो रहा विराट हिंदू धर्म सभा का आयोजन इसी नजरिए से महत्व रखता है। कुलरिया ने यह भी कहा कि वह अपने बीकानेर के विकास के लिए, यहां की प्रतिभाओं को पर्याप्त अवसर दिलाने के लक्ष्य के साथ बहुत कुछ करने की चाह रखते हैं और इसके लिए वे वांछित प्रयास भी करने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार प्रस्तावित धर्म सभा में सिंथल पिठाधीश्वर श्री श्री 1008 क्षमाराम महाराज का सान्निध्य भी मिलेगा।

मूलवास-सीलवा में सनातन चेतना की विराट हिंदू धर्मसभा 28 फरवरी को

भव्य तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

बीकानेर, 27 फरवरी। नोखा तहसील के मूलवास-सीलवा में 28 फरवरी को सनातन चेतना की विराट हिंदू धर्मसभा का आयोजन नरसी विला परिसर में किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

शुक्रवार को होटल सागर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सनातन विचारधारा के प्रखर समर्थक नरसी कुलरिया ने आयोजन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सनातन चेतना को जन-जन तक पहुंचाना और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। धर्मसभा के लिए हजारों लोगों की व्यवस्था की जा रही है। 

नरसी कुलरिया ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े तथा दीदी मां साध्वी ऋतंभरा के आगमन को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम भी मुख्य रूप से शामिल होंगे।

आयोजन स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग को भगवा ध्वज, तोरण द्वार और आकर्षक स्वागत द्वारों से सजाया गया है। नरसी विला परिसर को मंदिर शैली में अलंकृत किया गया है। कार्यक्रम के दौरान 65 फीट ऊंची मां भारती के प्रतिरूप एवं धर्म ध्वजा की स्थापना का लोकार्पण भी किया जाएगा।

आयोजन के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें पुष्प वर्षा, बैंड-बाजों और पारंपरिक स्वागत के साथ अतिथियों का अभिनंदन होगा। देशभर से संत-महात्माओं के पहुंचने की संभावना है, जिससे कार्यक्रम ऐतिहासिक स्वरूप लेता नजर आ रहा है।

युवा उद्यमी जगदीश कुलरिया और जनक कुलरिया के नेतृत्व में आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ब्रह्मलीन संत दुलाराम कुलरिया की विचारधारा को भंवर, नरसी और पूनम कुलरिया आगे बढ़ा रहे हैं।

प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

यह रहेगा राज्यपाल का कार्यक्रम

कुलरिया ने बताया कि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शनिवार दोपहर 3.05 बजे वायु मार्ग से मूलवास-सीलवा हैलीपेड पहुंचेंगे। बागडे यहां आयोजित विराट हिंदू धर्म सभा में शिरकत करेंगे। इसके बाद वायुमार्ग से सीलवा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा