होलिका महोत्सव एवं भव्य सांस्कृतिक संध्या 28 फरवरी को
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
26 फरवरी 2026 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
होलिका महोत्सव एवं भव्य सांस्कृतिक संध्या 28 फरवरी को
होलिका महोत्सव एवं भव्य सांस्कृतिक संध्या 28 फरवरी को
बीकानेर।
श्री माहेश्वरी नवयुवक मण्डल, बीकानेर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को सजीव बनाए रखने के उद्देश्य से होलिका महोत्सव एवं प्रीतिभोज का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दिनांक 28 फरवरी 2026, शनिवार को सायं 7:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक लक्ष्मी हेरिटेज, बीकानेर में संपन्न होगा।
मंडल पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णतः पारिवारिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सौहार्द को समर्पित है, जिसमें समस्त माहेश्वरी समाज के बंधुओं को सपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी उपस्थितजनों हेतु प्रीतिभोज की समुचित व्यवस्था भी की गई है।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा श्री सखी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत भव्य सांस्कृतिक संध्या, जिसमें रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं एवं उत्सव के उल्लास की सुंदर झलक देखने को मिलेगी।


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...