बीकानेर में 1 हजार 525 किलोग्राम घी सीज




औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
30 जनवरी 2026 शुक्रवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर में  1 हजार 525 किलोग्राम घी सीज 





https://bahubhashi.blogspot.com

जिले में 1 हजार 525 किलोग्राम घी किया सीज

बीकानेर, 30 जनवरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय के निर्देशानुसार प्रदेश में चलाए जा रहे 'शुद्व आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत गुरुवार को जयपुर से आए केंद्रीय दल तथा जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि टीम द्वारा देर शाम रानी बाजार में पंचमुखा हनुमान मंदिर रोड स्थित मैसर्स सुमन एंटरप्राईजेज पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान फर्म के गोदाम पर अमूल्य ब्रांड घी के कुल 3 तथा परम ब्रांड घी का 1 सहित कुल 4 नमूने लिए जाकर शेष 1 हजार 525 किलोग्राम घी जांच रिपोर्ट आने तक सीज किया गया। इसके अलावा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र से टीम ने मटर नमकीन के भी तीन नमूने लिये गये। लिये गये नमूनों को जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जा चुका है तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। कार्यवाही में केन्द्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा तथा अमित शर्मा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर कार्यालय से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा एवं भानू प्रताप सिंह शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा