Action : दो शिक्षकों को मिलेगा नोटिस शिक्षा निदेशक जाट ने विभिन्न स्कूलों का किया निरीक्षण




औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
26 नवंबर 2025 बुधवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Action : दो शिक्षकों को मिलेगा नोटिस 
शिक्षा निदेशक जाट ने विभिन्न स्कूलों का किया निरीक्षण




https://bahubhashi.blogspot.com

Action : दो शिक्षकों को मिलेगा नोटिस 
शिक्षा निदेशक जाट ने विभिन्न स्कूलों का किया निरीक्षण, परीक्षा कार्य गंभीरता से नहीं करने पर दो शिक्षकों को नोटिस के निर्देश*

बीकानेर, 26 नवम्बर। माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक  सीता राम जाट ने बुधवार को विभिन्न विद्यालयों में राज्य स्तरीय समान परीक्षा का औचक निरीक्षण किया।

पलाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अध्यापक अमित कुमार और उप प्राचार्य राजन कुमार बगेरिया को शैक्षणिक और परीक्षा कार्य को गंभीरता से नहीं लेने और पर्यवेक्षणीय उदासीनता के कारण जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक को दोनों कार्मिकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

पलाना के ही राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। शिक्षा निदेशक जाट ने सभी परीक्षा प्रभारियों और संस्था प्रधानों को पूर्ण गंभीरता और प्रभावी ढंग से कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसरों में साफ-सफाई बनाए रखें।

समान परीक्षा में अनुपस्थित विद्यार्थियों के अभिभावकों से व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क कर उनसे अनुपस्थिति का कारण जानने और सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक)  किशन दान चारण साथ रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा