रोलर डर्बी फैडरेशन कप : तमिलनाडु के खिलाफ राजस्थान का ऐतिहासिक प्रदर्शन
bahubhashi.blogspot.com
30 जून 2025 सोमवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
रोलर डर्बी फैडरेशन कप का हुआ शुभारम्भ, तमिलनाडु के खिलाफ राजस्थान का ऐतिहासिक प्रदर्शन
बीकानेर। गंगाशहर स्थित बसंत कुंज रोलर स्कैटिंग स्टेडियम में रोलर डर्बी फैडरेशन कप 2025 का शुभारम्भ रंगीन गुब्बारे उड़ाकर किया गया। राजस्थान स्कैट एसोसिएशन के सचिव योगेन्द्र खत्री ने बताया कि आयोजन में राजस्थान स्केट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका का मुख्य आतिथ्य रहा। इस अवसर पर रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष बलविंदरजीत सिंह, अंतरराष्ट्रीय रेफरी, रोलर हॉकी राजेश आनंद, आरएसएफआई सचिवालय अधिकारी नरेश शर्मा, राजस्थान स्केट एसोसिएशन के चैयरमेन अनिल कुमार सिंह, राजस्थान स्केट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुरेंद्र सिंह राठौड़, भारतीय तीरंदाजी टीम के प्रशिक्षक अनिल जोशी एवं पार्षद भंवरलाल का विशिष्ट आतिथ्य रहा। सचिव योगेन्द्र खत्री ने बताया कि पहले मैच में राजस्थान की गर्ल्स टीम ने तमिलनाडु के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। 100-12 के भारी अंतर से जीत दर्ज कर राजस्थान की बेटियों ने साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं। टीम की कॉर्डिनेशन ने सभी को हैरान कर दिया। जोरदार प्रतिस्पर्धा वाले अन्य मैच के अंतर्गत तमिलनाडु बॉयज बनाम कर्नाटक में इस रोमांचक मुकाबले में तमिलनाडु ने कर्नाटक को कड़ी टक्कर देते हुए हराया। उत्तर प्रदेश बनाम तेलंगाना में यूपी की टीम ने अपने मजबूत खेल से तेलंगाना को मात दी। राजस्थान की बॉयज टीम ने तमिलनाडु बॉयज टीम को हराया।

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...