बीकानेर : इक्कीस-लखा ठग गिरफ्तार



खबरों में बीकानेर 













बीकानेर : इक्कीस-लखा ठग गिरफ्तार 

बीकानेर। बीकानेर में 21 लखा ठग गिरफ्तार हुआ है । गिरफ्तार आरोपी पर आयकर विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर 21 लाख रुपए ठग लेने का आरोप है। मामला बीकानेर सदर थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे लाखों रूपये की वसूली की है।
थानाधिकारी दिगपाल सिंह की जानकारी के मुताबिक रामपुरा बस्ती निवासी राजेश कुमार सिंह से यह ठगी की गई है। पुलिस टीम ने सिरसा निवासी जसकरण सिंह को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इनकम टैक्स विभाग में नौकरी की एवज में 21 लाख रूपये अपने खाते में डलवा लिए। जिसके बाद परिवादी को फर्जी नियुक्ति पत्र, आईडी कार्ड जारी कर दिए। साथ ही दिल्ली स्थित एक कार्यालय को विभाग का ऑफिस बताकर वहां ट्रेनिंग भी करवाने की बात सामने आई है।

जसकरण सिंह ने अन्य दो साथियों केसाथ मिलकर राजेश कुमार सिंह का मेडिकल भी करवाया। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर जांच पड़ताल की तो सभी दस्तावेज फर्जी निकले। पुलिस ने आज जसकरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। जिनकी तलाश की जा रही है।।परिवादी ने एक माह पहले इसको लेकर सदर थाने में परिवाद दिया था।


Comments

Popular posts from this blog

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,

वैश्य समाज हुआ एकजुट, समाज के प्रतिनिधि के साथ राजनैतिक षड्यंत्र पर जताया रोष, सीएम को देंगे ज्ञापन