बीकानेर : सेक्टर 2 के मकान में दो व्यक्ति मृत मिले



खबरों में बीकानेर 













बीकानेर : सेक्टर 2 के मकान में दो व्यक्ति मृत मिले 

बीकानेर। सेक्टर 2 मुक्ता प्रसाद नगर के एक मकान में दो व्यक्तियों के मृत मिलने से इलाके में हड़कंप और सनसनी सी फैल गई । मामला एमपी नगर थाना क्षेत्र का है।  बताया जा रहा है कि दोनों शव कुछ दिन पुराने है। इंटरनैट मीडिया की जानकारी मुताबिक एम पी नगर के सेक्टर नं 2 स्थित एक मकान में ये शव मिले है। सूचना पर थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासियों की सूचना पर यहां पहुंचे थे। घर के 2 दरवाजे हैं, एक अंदर से दूसरा बाहर से बंद था। पुलिस बाहर से बंद दरवाजे को खोलकर अंदर पहुंची तो अलग-अलग कमरों में 2 शव पड़े थे।दोनों शवों को पीबीएम की मोर्चरी भिजवाया गया है। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि शायद नशे की ओवर डोज के चलते इनकी दो जनों की मौत हुई है। हालांकि पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मौके पर पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी,सीओ सिटी श्रवण दास संत भी पहुंचे है। एक मृतक की पहचान धर्मेन्द्र तंवर के रूप में हुई है। जो पीबीएम अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारी था। जबकि दूसरा मृतक प्रभाष शर्मा था। जो किसी प्रकार का कामकाज नहीं करता था। धर्मेन्द्र नशे का आदी था। जिसके चलते परिवार वालों से अलग रहता था। फिलहाल पुलिस हत्या,आत्महत्या व नशे की ओवरडोज तीनों एंगल से जांच कर रही है।



Comments

Popular posts from this blog

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,

वैश्य समाज हुआ एकजुट, समाज के प्रतिनिधि के साथ राजनैतिक षड्यंत्र पर जताया रोष, सीएम को देंगे ज्ञापन