बीकानेर : होटल में हुड़दंग, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी






- बीकानेर : होटल में हुड़दंग, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी 

आरोप : कांच के दरवाजे, फ्रीज, एसी, कुर्सी, काउंटर आदि सामान में तोड़फोड़ कर लाखों रुपए का नुकसान कर दिया। इस दौरान मैनेजर को जान से मारने की धमकी दी और नगदी रुपए छीन कर ले गए आरोपी


*खबरों में बीकानेर*




-


-

बीकानेर : होटल में हुड़दंग, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी 

आरोप : कांच के दरवाजे, फ्रीज, एसी, कुर्सी, काउंटर आदि सामान में तोड़फोड़ कर लाखों रुपए का नुकसान कर दिया। इस दौरान मैनेजर को जान से मारने की धमकी दी और नगदी रुपए छीन कर ले गए आरोपी

बीकानेर 13 अक्टूबर 2024 रविवार 

घनी आबादी के बीच रेलवे स्टेशन के और बाजार के पास स्थित एक होटल में तोड़फोड़ करने, मैनेजर को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला संबंधित थाने में दर्ज करवाया गया है।

मामला बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र के बोथरा कॉम्‍प्‍लेक्‍स के पीछे संचालित होटल सिद्धी विनायक का है। आरोप है कि आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ कर लाखों रुपए के सामान को नुकसान पहुंचाया और मैनेजर को जान से मारने की धमकी दी। 


पुलिस की जानकारी के मुताबिक, इन्‍द्रप्रस्‍थ नगर निवासी दीपेन्‍द्र सिंह भाटी पुत्र नरेन्‍द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राजा भाटी, अभिषेक पंवार, छैलू सिंह व तीन-चार अन्‍य जने मेरे होटल सिद्धी विनायक आए और जबरदस्ती फ्री में शराब मांगी। मना करने पर उन्‍होंने कांच के दरवाजे, फ्रीज, एसी, कुर्सी, काउंटर आदि सामान में तोड़फोड़ कर लाखों रुपए का नुकसान कर दिया। इस दौरान मैनेजर को जान से मारने की धमकी दी और नगदी रुपए छीन कर ले गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच हैडकांस्‍टेबल मनोज को सौंपी है।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

वीडियो : व्यास कॉलोनी में श्वानों का दबदबा !!