बीकानेर नगर निगम कर्मचारी फैडरेशन ने किया स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबरसिंह खर्रा का स्वागत दीपावली पर्व से पूर्व वेतन तथा बोनस दिलवाने का दिया ज्ञापन






-बीकानेर नगर निगम कर्मचारी फैडरेशन ने किया स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबरसिंह खर्रा का स्वागत

दीपावली पर्व से पूर्व वेतन तथा बोनस दिलवाने का दिया ज्ञापन



*खबरों में बीकानेर*




-







-

बीकानेर नगर निगम कर्मचारी फैडरेशन ने किया स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबरसिंह खर्रा का स्वागत

दीपावली पर्व से पूर्व वेतन तथा बोनस दिलवाने का दिया ज्ञापन

बीकानेर, 16 अक्टूबर। बीकानेर नगर निगम कर्मचारी फैडरेशन द्वारा स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबरसिंह खर्रा को बीकानेर प्रवास के दौरान बुधवार को सर्किट हाउस में गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान फैडरेशन के अध्यक्ष महेश आचार्य, संरक्षक शिवलाल तेजी, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक झा, उपाध्यक्ष रतनलाल चांवरिया, अशोक सिंह राठौड़, ईश्वर सिंह जावा, नारायण सिंह, रमेश, वरुण प्रताप सिंह, बुलाकी सियोता सहित समस्त सदस्यों ने स्वायत्त शासन विभाग मंत्री का स्वागत किया।

फैडरेशन के अध्यक्ष महेश आचार्य ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए नगर निगम बीकानेर के अल्प वेतन भोगी कार्मिकों को अक्टूबर माह का वेतन एवं बोनस दीपावली पर्व से पूर्व दिलवाने की मांग का ज्ञापन स्वायत्त शासन विभाग मंत्री को दिया गया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व नगर निगम आयुक्त  मयंक मनीष को भी इस संबंध में ज्ञापन दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान पर, इन ट्रेनों का मूवमेंट को सस्पेंडेड पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित

घेघड़ा झील का निरीक्षण, पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए