बीकानेर से हरियाणा चुनाव में ड्यूटी पर जाएंगे होम गार्ड, मंगलवार को कार्यालय में उपस्थिति के निर्देश






-


*खबरों में बीकानेर*




-


-

बीकानेर से हरियाणा चुनाव में ड्यूटी पर जाएंगे होम गार्ड, मंगलवार को कार्यालय में उपस्थिति के निर्देश 

हरियाणा विधानसभा चुनावी ड्यूटी के लिए होमगार्ड जवानों को मंगलवार को कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश 
बीकानेर। कार्यालय गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बीकानेर के कमांडेंट प्रदीप सेठी ने सोमवार को एक आदेश जारी कर गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के समस्त होमगार्ड जवानों को 1 अक्टूबर मंगलवार को प्रातः 7 बजे कार्यालय परिसर में आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है। आदेश में कमांडेंट सेठी ने बताया की हरियाणा विधानसभा चुनाव ड्यूटी के लिए होमगार्ड जवानों को उपस्थित होने को कहा है। उपस्थित नहीं होने वाले स्वयं सेवकों के विरूद्ध राजस्थान होमगार्डस् एक्ट 1963 की धारा 8 (1) के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,