तम्बाकू उत्पाद विक्रेताओं के चालान काटे माह के अंतिम दिन को मनाया तंबाकू निषेध दिवस

तम्बाकू उत्पाद विक्रेताओं के चालान काटे

माह के अंतिम दिन को मनाया तंबाकू निषेध दिवस




-



*खबरों में बीकानेर*




-


-तम्बाकू उत्पाद विक्रेताओं के चालान काटे

माह के अंतिम दिन को मनाया तंबाकू निषेध दिवस, कोटपा एक्ट में काटे चालान

बीकानेर, 31 अगस्त। महीने के आखिरी दिन को तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाते हुए स्वास्थ्य विभाग ने समझाइश और चालानिंग की कार्रवाई की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ तथा खाद्य सुरक्षा प्रकोष्ठ की संयुक्त टीम द्वारा जिले में तंबाकू विक्रेताओं को एक दिन तंबाकू बिक्री नहीं करने की समझाइश की गई। 

कांता खतुरिया कालोनी, जेएनवी कालोनी, पंचशती सर्किल, पीबीएम सर्किल, मेडिकल सर्किल और आईटीआई सर्किल आदि स्थानों पर तंबाकू बेचने वालों पर कोटपा एक्ट 2003 के अंतर्गत कुल 10 चलान काटे।

 इस दौरान कई दुकानें बंद पाई गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानुप्रताप सिंह, जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार रविंद्र सिंह शेखावत और कमल कुमार पुरोहित शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा