वर्ल्ड रैंकिंग:- भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने यूरोप की धरती पर जिता रजत पदक



पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना _______________________ ______________________ ______________________ _______________________



वर्ल्ड रैंकिंग:- भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने यूरोप की धरती पर जिता रजत पदक

जयपुर- बीकानेर- चैक रिपब्लिक / यूरोप के चैक रिपब्लिक में 22 जून से चल से चल रही पैरा वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारतीय पुरुष कम्पाउन्ड तीरंदाजी टीम ने रजत पदक अपने नाम किया । टीम के प्रशिक्षक अनिल जोशी ने चेक रिपब्लिक से जानकारी देते हुए बताया कि  भारतीय पैरा टीम में राजस्थान के स्टार तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी व जम्मू के राकेश कुमार की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ईरान के साथ हुए कड़े मुकाबले में भारतीय तीरंदाजों को रजत पदक प्राप्त हुआ है।
  टीम प्रशिक्षक अनिल जोशी ने चेक रिपब्लिक से बताया कि इस प्रतियोगिता  में भारतीय तीरंदाजों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। श्यामसुंदर स्वामी ने पेरिस पैरालंपिक से पहले बेहतरीन प्रदर्शन किया है। चैक रिपब्लिक दौरे में भारतीय तीरंदाजों ने अब तक दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक कांस्य पदक प्राप्त किया है, रिकर्व व कंपाउंड कि महिला व पुरुषों कि टीम ने विश्व कि श्रेष्ठ टीम में अपने आप को शामिल किया है। वर्ल्ड रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट में  25 से अधिक टीमें शामिल थी। जोशी ने बताया कि पेरिस मे पैरा ओलंपिक से ठीक पहले भारतीय तीरंदाजी टीम का ये प्रदर्शन संजीवनी से कम नहीं है। इस टूर्नामेंट में लगभग सभी खिलाड़ी पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं । 



Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा