बीकानेर : इन इन स्थानों पर हुए विज्ञान दिवस कार्यक्रम















✍️

बीकानेर : इन इन स्थानों पर हुए विज्ञान दिवस कार्यक्रम 


बीकानेर २८ फरवरी २०२४ । राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आज नालन्दा पब्लिक स्कूल सी.सै. स्कूल के प्रांगण में आधुनिक भौतिक विज्ञान के दमकते सितारे सी.वी. रमण विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 


 दिनांक 28 फरवरी 2024 बुधवार को को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादुल बीकानेर के डॉ. कलाम सभागार में विज्ञान दिवस के अवसर पर जीवन कौशल, विज्ञान-गणित क्लब, जलवायु परिवर्तन और स्वच्छता पखवाड़ा समापन गतिविधियां आयोजित की गयी। 


अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर की इनोवेशन सेल व संघनित पदार्थ अनुसंधान सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में “विकसित भारत के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकी“ की थीम के साथ, 28 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ मनोज कुडी ने सर सी वी रमन की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने संबोधन भाषण में कहा इस दिन भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने रमन इफेक्‍ट की खोज की थी जिसके चलते वर्ष 1987 से प्रतिवर्ष इसी दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है ।


Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा