आईसीएआई बीकानेर ब्रांच में सीए फाउंडेशन के विद्यार्थियों के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन
बीकानेर
आईसीएआई ब्रांच अध्यक्ष सीए राहुल पच्चीसिया ने बताया सीए फाऊंडेशन दिसंबर 2023 की मुख्य परीक्षाएं 31 दिसंबर-2023 व 2, 4, 6 जनवरी 2024 को आयोजित होगी। सीए फाउंडेशन परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों के लिए ब्रांच के अंदर मॉक टेस्ट पेपर्स का आयोजन किया जा रहा है।
ब्रांच उपाध्यक्ष सीए जसवंत सिंह बैद ने बताया विद्यार्थियों में इन मॉक टेस्ट के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला उन्होंने स्वयं उपस्थित होकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। ब्रांच सिकासा अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को इन मॉक टेस्ट पेपर में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी व उनसे कहा कि जो इस मॉक टेस्ट पेपर्स में अच्छा प्रदर्शन करते हैं वे वास्तविक परीक्षा में भी सफल होते हैं।
मॉक टेस्ट पेपर्स की उत्तर पुस्तिकाएं उन एग्जामिनर्स के द्वारा जांची जाएगी जो मुख्य परीक्षा की कॉपियां जांच करते हैं इस प्रकार विद्यार्थियों का स्वयं का मूल्यांकन करने का यह बेहतरीन अवसर है। मॉक टेस्ट के अगले प्रश्नपत्र संख्या 3 व 4 का आयोजन एक व दो दिसंबर-2023 को होगा।



Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...