चुनाव : बीकानेर में आधी रात को गूंजा - टिकट टिकट










**



**




*खबरों में बीकानेर*



*

*

चुनाव : बीकानेर में आधी रात को गूंजा - टिकट टिकट 

(पर्दे के पीछे) 
- मोहन थानवी 

राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राजनीतिक दलों में टिकट के दावेदारों को लेकर अच्छी खासी मशक्कत होती नजर आ रही है। बीकानेर में बीती आधी रात को टिकट टिकट की गूंज एक पार्टी कार्यालय के आसपास हुई। और वह गूंज लगभग शहर में सुनाई देने लगी। सोशल मीडिया के माध्यम से। 

हालांकि निर्वाचन आयोग ने अपने तईं काफी सख्त निर्देश प्रचार और संबंधित चुनावी कार्यों के लिए लागू कर दिए लेकिन कहते हैं ना की दुनिया सोती है दुनिया की जीभ जागती है। बस इसी सोने और जागने के क्रम में सोशल मीडिया यह बताने लगा की पार्टी कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ता जुट गए हैं। टिकट सूची जारी होने को है। यहां तक की एक निर्वाचन क्षेत्र के संदर्भ में एक नाम भी उछाला जाने लगा। लेकिन तारीख बदलने से पहले पहले फिर सूचना आने लगी - सूची रोक दी गई है। थोड़ा समय के बाद सूची जारी हो सकती है। 

टिकट की ऐसी गूंज केवल एक ही पार्टी में नहीं सुनाई दे रही है। बल्कि प्रमुख लगभग सभी पार्टियों में ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। उधर, चुनाव नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

 बहुत से क्षेत्रों में पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ। इसके पीछे कुछ और कारण हो सकते हैं। लेकिन अधिकांश जगहों पर सभी पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम अब तक सामने नहीं आए हैं। यह एक बड़ा कारण रहा कि दूसरे दिन भी नामांकन की प्रक्रिया बहुत ही सुस्त होती नजर आ रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा