सैकड़ों बहनों ने भाजपा नेता महावीर रांका को बांधा रक्षा सूत्र, दीर्घायु व सफलता का दिया शुभाशीष, और इन संस्थाओं ने प्रभुजनों और वृक्षों को राखी बांधी






*खबरों में बीकानेर*















*खबरों में बीकानेर*

 प्रभुजनों और वृक्षों को राखी बांधी 

सैकड़ों बहनों ने भाजपा नेता महावीर रांका को बांधा रक्षा सूत्र, दीर्घायु व सफलता का दिया शुभाशीष
और इन संस्थाओं ने
प्रभुजनों और वृक्षों को राखी बांधी

बहनों का सम्मान करना हर व्यक्ति का कर्तव्य : महावीर रांका

बीकानेर। बहनों का स्नेह और शुभाशीष भाई को दीर्घायु व उन्नति प्रदान करता है। पौराणिककाल से बहन-बेटियों का सम्मान होता आया है, यह परम्परा आगे भी बढ़ती रहे।

 यह बात रक्षा बंधन पर भाजपा नेता महावीर रांका ने रक्षा संकल्प कार्यक्रम में बहनों को सम्बोधित करते हुए कही। भाजपा कोषाध्यक्ष पवन महनोत ने बताया कि राजविलास कॉलोनी स्थित खैरपुर भवन में रक्षा बंधन पर पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा सर्वसमाज की बहनों के लिए रक्षा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

 इस अवसर पर सैकड़ों बालिकाओं, युवतियों व महिलाओं ने महावीर रांका को रक्षा सूत्र बांधा और उनकी दीर्घायु व सफलता की कामना की। उपस्थित सभी बहनों को महावीर रांका ने उपहार दिए व उनके हर दुख-सुख में साथ देने का वचन दिया। कार्यक्रम में ओम नायक, नरपतसिंह भाटी, गौरीशंकर देवड़ा, मनोज गहलोत, विशाल चौपड़ा, जितेन्द्र सेठिया, विकास बोथरा, घनश्याम जाजड़ा, लोकेश छाबड़ा, जय उपाध्याय, पूजा सिंह, वर्षा भाटी, पलक राठौड़, पिंकी सोलंकी, एवं भारती सांखला उपस्थित रहे।

प्रभुजनों और वृक्षों को राखी बांधी


कहते है "खुशी ना खरीदी जाती है ना ही इसका कोई मोल होता है ......"
"लेकिन जब भी कोई ऐसा कार्य किया जाए की सामने वाले के चेहरे पे मुस्कुराहट आ जाए तो दिल को बड़ा सुकून मिलता है..

 राखी के इस पावन पर्व पर रोटरी आध्या द्वारा अपना घर आश्रम में वहां मौजूद 110 प्रभुजनों को राखी बांध उनका मुंह मीठा करवा के उनके साथ राखी के इस त्यौहार को Celebrate किया गया....इस सुकून भरे पलों की साक्षी रही  क्लब की सदस्य....ममता राठी, ललिता बजाज, भावना राजवानी, स्नेहा अग्रवाल , उर्मिला बजाज, सीमा गट्टानी और माया चांडक ।

हिमालय परिवार बीकानेर द्वारा आज वृक्ष पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया ।  प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ सुषमा बिस्सा के नेतृत्व में ओजस्वी बिस्सा, रेणु श्रीमाली, मिनाक्षी हर्ष, रेणु किरीडू, आरती यादव, सूर्य प्रकाश, राहुल, ऋषभ, अंवी, संजय पुरोहित, श्रीमती भगवान बिश्नोई सहित अन्य उपस्थित थे। यह जानकारी महासचिव आर के शर्मा ने दी। 
 















Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,